विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष
Raj Kumar Luniya
Sat, Apr 18, 2026
शहर में शुक्रवार को डालू मोदी बाजार चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रविरोधी मानसिकता और बढ़ते 'लव जिहाद' के मामलों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डालूमोदी बाजार चौराहे पर एकत्रित होकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए रतलाम शहर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से उठाई मांग : संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हिंदू समाज को लक्षित कर सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रविरोधी तत्वों पर कार्रवाई की मांग : धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होकर देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं। बजरंग दल के जिला संयोजकों ने मांग की है कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम : प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। विहिप नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन विषयों पर शीघ्र कड़े कदम नहीं उठाए, तो आगामी दिनों में हिंदू समाज व्यापक आंदोलन के लिए विवश होगा।
Tags :
DIG_RATLAM
IG_UJJAIN
DGP_M.P
HOME_DEPARTMENT_M.P
Collector_Ratlam
CM_M.P
SP_Ratlam
विज्ञापन
विज्ञापन