देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार
Raj Kumar Luniya
Fri, Apr 17, 2026
रतलाम पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रिंगनोद पुलिस ने ग्राम परवलिया में छापेमारी कर दो नाबालिग बालिकाओं को देह व्यापार के चंगुल से सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने दी दबिश : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में थाना प्रभारी बड़ावदा वैभव प्रिय, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद एवं चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी शामिल थे। मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्राम परवलिया में दबिश दी।
कार्रवाई और रेस्क्यू : पुलिस टीम ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए महिला आरोपी के घर से दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। मौके पर खरगोन निवासी एक युवक, माखन पिता प्रकाश वानखेड़े (22 वर्ष), भी पाया गया जो इस अनैतिक कृत्य में संलिप्त था।
गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज : पुलिस ने महिला आरोपी और आरोपी माखन के विरुद्ध थाना रिंगनोद में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका : इस पूरी कार्रवाई में महिला थाना रतलाम, थाना रिंगनोद, थाना बड़ावदा और पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम की विशेष भूमिका रही।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
DIG_RATLAM
IG_UJJAIN
DGP_M.P
HOME_DEPARTMENT_M.P
विज्ञापन
विज्ञापन