Breaking News
विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित |

स्टेशन पर हादसा : चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री की मौत, बैग में मिले 4 लाख रुपए Video

Raj Kumar Luniya

Sun, Apr 12, 2026

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 04 पर शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। दिल्ली से मुंबई की यात्रा कर रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें युवक का संतुलन बिगड़ते हुए साफ देखा जा सकता है।

सीसीटीवी में कैद हुई मौत : जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12904 (गोल्डन टेंपल मेल) दोपहर करीब 2:35 बजे प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी। इसी दौरान मृतक ने तेजी से चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह सीधे पहियों की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन गुजरने के बाद मृतक का शव दो हिस्सों में ट्रैक पर पड़ा मिला।

मृतक की पहचान और बरामदगी : जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान दाऊद अयाज बेग (40 वर्ष), निवासी जोगी नवादा, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दाऊद अपने परिवार के साथ ठाणे (मुंबई) में रहता था और कैटरिंग व इवेंट मैनेजमेंट का व्यवसाय करता था।

​पुलिस को प्लेटफॉर्म पर मिले मृतक के बैग की तलाशी के दौरान कपड़े, टिकट और करीब 4 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं। साथ ही एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिससे उसके परिजनों को सूचित किया गया।

पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई : घटना के तुरंत बाद आरपीएफ एसआई गवेन्द्र सिंह, स्टेशन मास्टर रविंद्र सिंह राठौड़ और प्लेटफॉर्म स्टाफ मौके पर पहुंचे। जीआरपी के हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी और बाबूलाल लोने ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

​रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं।

Tags :

Western_Railway

Drm_Ratlam

Ministry_Of_Railway

Ashwin_Vaishnav

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें