Breaking News
विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित |

: बूथ विजय संकल्प अभियानको लेकर पांचों मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों के बूथ कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

admin

Sun, May 14, 2023

रतलाम, 13 मई 2023। भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत रतलाम शहर विधानसभा के पांचों मंडल में विभिन्न शक्ति केंद्रो के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग सत्र के दौरान पार्टी से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने खेल-खेल में पार्टी और संगठन को मजबूत करने और विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने के तौर तरीके सीखे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा देशी खेल खेलकर उनका आनंद लिया गया।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुशाभाउ ठाकरे मंडल की बैठक रंगोली परिसर में आयोजित हुई। इसमें वार्ड क्रमांक 14 व 48 का सुबह 10 बजे कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में संगठन पर पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने प्रकाश डाला, जबकि विकास कार्यो पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने अपनी बात रखते हुए केंद्र, राज्य एवं शहर में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार अपरान्ह 4 बजे रंगोली में वार्ड क्रमांक 39, 35 और 49 की बैठक हुई। इसमें संगठन के बारे में शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वहीं विकास कार्यों के संबंध में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने जानकारी दी।

लोकेंद्रनाथ महादेव मंदिर परिसर में सूरजमल जैन मंडल के वार्ड क्रमांक 24, 25 एवं 27 की बैठक हुई। इसमें संगठन पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने अपनी बात कही, जबकि विकास कार्यों पर आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने विस्तृत रूप से जानकारी दी। यहां अपरान्ह 4 बजे वार्ड क्रमांक 23 व 24 करमदी और मथुरी की बैठक हुई। इसमें संगठन पर पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य और विकास कार्यों पर प्रेम उपाध्याय ने अपनी बात कही। इसी प्रकार दीनदयाल मंडल की बैठक जैन स्कूल काश्यप सभागृह में हुई। यहां विकास कार्यों पर विधायक चेतन्य काश्यप ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और संगठन पर वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय ने जानकारी दी।

नारायणी पैलेस में अपरान्ह 4 बजे मुखर्जी मंडल की बैठक हुई। इसमें विकास कार्य  पर विधायक चेतन्य काश्यप और संगठन पर जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने अपनी बात रखी। यहां महापौर प्रहलाद पटेल भी उपस्थित रहे। अटल सभागृह अलकापुरी में अंबेडकर मंडल की बैठक में संगठन पर जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत और विकास कार्य पर जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी ने विचार व्यक्त किए। सभी मंडल के कार्यक्रम में वार्ड संयोजक, बूथ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव के साथ कलस्टर संयोजक, व्यवस्था प्रमुख, नियंत्रक, जिला पदाधिकरी, निवासरत पार्षद, मोर्चा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें