Breaking News
विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित |

: रतलाम वाले ठान ले तो विधानसभा सीट 56000 से जीतकर रहेंगे : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव

admin

Sun, Sep 3, 2023

रतलाम, 3 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के रतलाम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रतलाम वाले यदि ठान ले, तो विधानसभा चुनाव में 56000 मतों से जीत के रहेंगे। शहर ने पहले भी कई इतिहास बनाए है। सांसद गुमान सिंह डामोर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, लेकिन जब पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करे दे तो सबका एक ही निशान कमल का फूल होना चाहिए। पार्टी की जीत ही कार्यकर्ताओं की जीत है। विधायक चेतन्य काश्यप ने 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यदि मत प्रतिशत बढ़ेगा तो जीत का हर लक्ष्य हासिल हो जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर जीत का संकल्प लिया।

बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरूष प. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को रतलाम शहर में 10 वर्षों के दौरान हुए चौतरफा विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसे सभी ने बहुत सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप एवं सांसद गुमानसिंह डामोर के रूप में रतलाम को श्रेष्ठ नेतृत्व मिला है। श्री काश्यप ने व्यवसाय में, तो श्री डामोर ने शासकीय सेवा में उंचाई हासिल करने के बाद एक लक्ष्य लेकर राजनीति शुरू की। श्री काश्यप ने दूरदृष्टि के साथ शहर का विकास कराया है और यही कारण है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनकी विकास की राजनीति में साथ खड़ा नज़र आता है। रतलाम में उज्जैन से पहले शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलना और औद्योगिक तथा अन्य विकास के कार्य होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश से लेकर देश तक सेवा के नए आयाम स्थापित किए है। दुनिया में आज भारत का जो परचम लहरा रहा है, और यह भाजपा ही कर सकती है।

सांसद श्री डामोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की हर योजना की जानकारी होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। पहले विदेश का व्यापार डॉलर और पोण्ड होता था लेकिन हाल ही में 22 देशों में रूपए में व्यापार करने का एमओयू हुआ है। मध्यप्रदेश में लाडली बहना और अन्य योजनाओं से सरकार ने हर वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं को वर्ष 2003 के पहले का मध्यप्रदेश याद करे और चुनाव में हर कार्यकर्ता कमल का निशान ही सर्वोपरि रखे, क्योंकि कमल रहेगा तो ही सबका सम्मान रहेगा। भाजपा का कार्यकर्ता भारत को विश्व गुरू बनाने की शक्ति रखता है।

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना का शंखनाद करने के बाद पूरा प्रदेश कह रहा है कि यहां भाजपा की सरकार फिर बनेगी। पिछले दिनों गुजरात से रतलाम प्रवास पर आए विधायक ईश्वरसिंह परमार ने 56 इंच का सीना रखने वाले कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में 56000 मतों से जीत दिलाने का आव्हान किया है और यह कार्य मतदान का प्रतिशत बढ़ाने से आसानी से हो सकता है। श्री काश्यप ने पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने और नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि रतलाम को महानगर बनाने के संकल्प में एटलेन एवं निवेश क्षेत्र के विकास के साथ ही गति आएगी। प्रदेश एवं देश में इसके लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।

इससे पूर्व जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने कहा कि रतलाम के चुनाव में पहले 40000 और फिर 43000 से विधानसभा सीट जीती थी और लोकसभा चुनाव में 53000 की लीड मिली थी। इस बार भाजपा कार्यकर्ता जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। कार्यकर्ता ही विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाते है। कार्यकर्ताओं की संकल्प शक्ति से ही नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की और आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लाड़ली बहना एवं लाड़ली लक्ष्मी जैसी नारी सम्मान योजनाओं हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने का आव्हान किया। विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण दिया। सम्मेलन का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें