Breaking News
विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित |

: बजट में रतलाम की सड़क व पुल निर्माण हेतु 56 करोड़ 50 लाख का प्रावधान : विधायक काश्यप ने माना आभार

admin

Wed, Mar 1, 2023

रतलाम, 01 मार्च 2023। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा म.प्र. के लिये वर्ष 2023-24 के प्रस्तुत ई-बजट में रतलाम शहर के लिये 46 करोड़ 50 लाख रूपये की अनुमानित लागत के सड़क और पुल निर्माण के कार्य शामिल किये गये है। इसके अलावा शहरों की आंतरिक सड़कों के पुर्ननिर्माण और रख-रखाव के लिये कायाकल्प योजना का भी बजट में उल्लेख है। इसके तहत रतलाम नगर निगम को 10 करोड़ रूपये दिये जाने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है। विधायक चेतन्य काश्यप ने बजट में शामिल किये गये कार्यों के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

श्री काश्यप ने बताया कि बजट में जो दो सड़कें शामिल की गई हैं उनमें एक 12 करोड़ रूपये अनुमानित लागत की साढ़े तीन किलोमीटर लंबी बंजली-सेजावता बायपास मार्ग पर फोरलेन और दूसरी छः करोड़ अनुमानित लागत वाली दो किलोमीटर लंबी फोर लेन बंजली हवाई पट्टी तक की सड़क है जो कि रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा अंर्तराज्यीय मार्ग पर बने फोरलेन से आगे हवाई पट्टी तक बनेगी।

उन्होंने बताया कि इन सड़कों के अलावा एक पुल के निर्माण को भी बजट में शामिल किया गया है, जो 31 करोड़ 50 लाख रूपये अनुमानित लागत से बंजली-सेजावाता बायपास मार्ग स्थित समपार क्रमांक 190 पर प्रस्तावित आर.ओ.बी. है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें