रतलाम। अखिल भारतीय मूर्ति पूजक युवक महासंघ रतलाम द्वारा 13 जुलाई 2025 रविवार को सेमलिया तीर्थ 2300 वर्ष प्राचीन प्रभु श्री भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा का अभिषेक विधि विधान से संपन्न किया गया। विकास खाचरोद वाला द्वारा बताया गया कि विशेष द्रव्य,गुलाब, चंदन, केसर, डमरा पाउडर, कपूर, सलीक पारिजात, सर्वोट पावडर, रजनी अशदा व चांदी सोने के अर्क व अनेक जड़ी बूटियां के माध्यम से रविवार को सेमलिया तीर्थ में संपन्न हुआ।
वैसे यह पुर्व 5 वर्षों से अभिषेक चल रहा है प्रति रविवार को भक्तों के माध्यम से यहां पर प्रभु श्री भगवान शांतिनाथ का भव्य अभिषेक होता है। रविवार को युवक महासंघ परिवार के सदस्यों द्वारा इस अभिषेक का लाभ लिया व पुण्य अर्जित किया गया।
इस अवसर पर महासंघ के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी व रतलाम इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे। रतलाम इकाई अध्यक्ष मुकेश पगारिया, जयवंत कोठारी, राजेश रांका, निलेश चोरडिय़ा, राजेंद्र दरड़ा, सिद्धार्थ कोठारी, निलेश पोरवाल, जितेंद्र चोपड़ा, अनिल बोहरा, अरुण चोपड़ा, संजय मोदी, अशोक छाजेड़, विपिन श्रीमाल, प्रवीण रांका, सौरभ नाहर आदि अनेकों दंपति सदस्यों द्वारा भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।