: सयुंक्त तत्वाधान में निशुल्क परामर्श शिविर का हुआ शुभारंभ
Wed, Feb 22, 2023
रतलाम। आज दिनांक 22 फरवरी 2023 बुधवार को सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ पर
श्री सौभाग्य जैन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र व पं डॉ. शिव शक्ति लाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय आयुष ग्राम बंजली के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित
किया जा रहा है। जो 22 फरवरी 2023 से 24 फरवरी 2023 तक तीन दिवसीय निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
समय सुबह 9 बजे से शाम 4:00 बजे तक इसमें राजस्थान के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है एवं न्यूनतम शुल्क पर उपचार की दवाइयां दी जा रही है। शिविर संयोजक श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल ,श्री सौभाग्य जैन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टर जन्मेजय शाक्य पंचकर्म ,डॉक्टर फाल्गुनी जोशी उदयपुर, शिप्रा मिश्रा जोधपुर ,डॉक्टर अंजली जैन उदयपुर ,डॉक्टर नेहा कुमावत जयपुर तथा डॉक्टर योगेश राजपुरोहित राजस्थान से आये डॉक्टरों का स्वागत किया तथा स्वागत पश्चात शिविर को प्रारंभ किया गया।
सबसे पहले रोगी को डॉक्टरों की टीम ने स्वागत किया।शिविर के आयोजन में समिति के चेयरमैन संतोष मूणत, सह चेयरमैन लोकेश मेहता , अश्विन गंग, रौनक शाह, महेंद्र गंग, संदीप चौरड़िया, मिलन मेहता, निलेश मेहता, गिरीश गांधी, रवि मेहता, आशीष मेहता, राजमल चोपड़ा, रखब चत्तर, राजेश बोरदिया ,सौरभ मूणत, मनीष मंडलेचा एवं कन्हैयालाल गांधी, प्रकाश मूणत, हसमुख भाई शाह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।
जानकारी देते हुए चेयरमैन संतोष मूणत ने बताया कि शिविर तीन दिन तक चलेगा इसमें सभी प्रकार के रोगों का निशुल्क आयुर्वेदिक व प्राकृतिक पद्धति से निशुल्क रोग निदान शिविर आयोजित किया गया है। आज के शिविर में 80 से अधिक रोगियों को निशुल्क परामर्श शिविर में प्राप्त हुआ तथा लाभ पहुंचा । कार्यक्रम का सफल संचालन रखब चतर ने किया। जिसमें अधिक से अधिक मरीज आकर लाभ लेवे।
: योग ही हमारा जीवन, योग से हिन्दुस्तान विश्वगुरु बनेगा : महापौर श्री पटेल
Thu, Feb 16, 2023
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार मुख्यालय से पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का आशीर्वाद लिए पूज्या साध्वी देवादिती जी के सानिध्य में धर्म नगरी रतलाम पावन धरा पर महिला पतंजलि योग समिति जिला रतलाम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 3 दिवसीय योग शिविर के द्वितीय दिवस पर विशेष तौर पर ग्वालियर से महिला पतंजलि योग समिति म.प्र.पश्चिम राज्य प्रभारी सुमन अग्रवाल मुख्य अतिथि स्वरूप रतलाम नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल सेवा भारती संघ प्रचारक पार्थसारथी जी प्रेम पूनिया युवा राज्य प्रभारी सुमन अग्रवाल महिला पतंजलि योग समिति पिस्ता यादव ,जयश्री राठौड़ संगठन पदाधिकारी गणों द्वारा दिप प्रज्वलन कर पुष्पमाला से सम्मान किया गया योग हीं हैं हमारा जीवन हिन्दुस्तान विश्वगुरु तभी बनेगा जब हम योग को अपनाएंगे जीवन में शामिल करेंगे उपस्थित जनों को स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध वैभवशाली रतलाम मध्यप्रदेश भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प दिलाया गया।
दिनांक 14 से 16 फरवरी 2023 प्रातः 5:30 से 7:30 बजे तक हनुमान ताल औषधीय उद्यान 80 फिट रोड रतलाम सर्व रोगनाशक इंटिग्रेटेड योग शिविर मे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने स्वास्थ संबंधी योग आसन प्राणायाम एक्यूप्रेशर चिकित्सा आयुर्वेदिक उपचार बताएं जा रहें हैं समस्त नगर वासी अधिक से अधिक लाभ लें जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुशल योग शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रमाणपत्र से सम्मान किया गया।
ज्योतिषाचार्य पं संजय शिवशंकर दवे जिला यज्ञ प्रभारी भागवताचार्य पं. चेतन शर्मा द्वारा औषधीय हवन यज्ञ कराकर शुद्ध प्राणवायु का संचार कर यज्ञ चिकित्सा सनातन धर्म संस्कृति अध्यात्म की महत्ता को बताया उपस्थित योग साधकों ने आहुतियों के साथ जयकिशन शर्मा प्रकाशचंद्र जैन द्वारा काढ़ा पिलाया गया ।
वहीं संगठनात्मक जिला स्तरीय बैठक में पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया की उपस्थिति में साध्वी देवादिती जी ने संगठन को विस्तार स्वरूप देने सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाकर युवा पीढ़ी को योग क्रांति के लिए अग्रसर करने भारतीय शिक्षा बोर्ड आचार्य कुलम स्वदेशी प्रकल्पों को जन जन हर घर परिवार तक पहुंचाने की बात कही साथ जावरा सैलाना तहसील प्रवास कर गांव गांव जाएंगे सबको योग सिखाएंगे के लिए वचनबद्ध हुए ।
संरक्षक आर एस केसरी पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा हरिश यादव सतीश तिवारी राजेश चांदवानी राज्य संवाद प्रभारी पिस्ता यादव संरक्षक डॉ निर्मला डांगी महामंत्री जयश्री राठोड़ मीना भावसार राष्ट्र पुत्र सुंदरलाल भंवर युवा योद्धा उपस्थित रहे । अंत में आभार प्रदर्शन पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी रतलाम विशाल कुमार वर्मा व महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य ने किया ।