Breaking News
विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित |

जनसुनवाई : एसपी द्वारा 31 आवेदनों पर थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

Raj Kumar Luniya

Wed, May 21, 2025

दिनांक 20 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 31 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर संबधित थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई साथ में नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी श्री अजय सारवान, डीएसपी श्री शेरसिंह भूरिया, निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक पार्वती गौड़, उनि अनुराग यादव, उनि राजश्री सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जन_सुनवाई

जन_समस्या

रतलाम_पुलिस

एसपी_ऑफिस_रतलाम

रतलाम_जिला

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें