एस.पी. द्वारा चौकियों का निरीक्षण : कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निराकरण के संबंध में दिए दिशा निर्देश
Raj Kumar Luniya
Sat, May 17, 2025
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आज दिनांक 16.05.25 को थाना ताल, चौकी सरसी एवं चौकी हुसैन टेकरी का निरीक्षण किया गया। थाना/चौकी परिसर, हवालात, मलखाने, रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। थाना एवं चौकी क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों पर कड़ी वैधानिक कारवाही करने, हिस्ट्री शीटर, गुंडा, बदमाशों की लगातार चेकिंग करने, अवैध गतिविधियों जैसे सट्टा जुआं, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियारों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याएं पूछकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान थाना प्रभारी ताल विक्रम सिंह चौहान, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा उनि वी डी जोशी, चौकी प्रभारी सरसी उनि विजय बामनिया, चौकी प्रभारी हुसैन टेकरी उनि कुलदीप देथलिया एवं थाना चौकी स्टाफ उपस्थित रहे।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन