Breaking News
विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित |

जिला स्तर जनसुनवाई : 82 आवेदन प्राप्त, योग्य आवेदनों का किया तत्काल निराकरण

Raj Kumar Luniya

Wed, May 21, 2025

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित कर अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 82 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में कैलाश पिता खेमा दायमा निवासी टैगोर कोनी बंजारा बस्ती वार्ड नं 7 रतलाम ने आवेदन देकर बताया कि नगर पालिका निगम रतलाम द्वारा मेरा आधार कार्ड मेरे पुत्र के पीएम आवास में उपयोग करना बता कर मुझ प्रार्थी को आवास स्वीकृत नहीं होना बताया, चूंकि मेरा पुत्र अपने परिवार के साथ मुझसे अलग निवास करता है। अतः मुझ प्रार्थी को भी पीएम आवास स्वीकृत कर करवाया जाए।

जितेंद्र पिता चंद्रसिंह निवासी ग्राम मोरदा जिला रतलाम ने पटवारी द्वारा नामांतरण नहीं किए जाने की शिकायत की एवं नामांतरण करने के लिए आवेदन दिया।

जनसुनवाई में झूमाबाई भूरिया पति राम भूरिया निवासी वार्ड क्रमांक 18 खेतलपुर रतलाम ने बताया कि उनकी जमीन ग्राम कुआं झागर तहसील रतलाम में स्थित है। जमीन का बटवारा एवं नामांतरण पटवारी से मिलकर मेरे रिश्तेदारों ने उनके नाम करवा ली है। पुश्तैनी जमीन में मुझ प्रार्थी के नाम भी बटांकन एवं नामांकन करवाने का निवेदन है। 

इसी प्रकार प्रार्थी महेंद्र पिता नटवर सिंह निवासी असावटी रतलाम ने बताया कि उसके जमीन के नक्शे में सुधार करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी जावरा को ऑनलाइन चढ़ाने के लिए दिया था जिसपर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है 3 बार सीएम हेल्पलाइन पर भी आवेदन दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कलेक्टर श्री बाथम ने एसडीएम जावरा को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Tags :

जन_सुनवाई

जन_समस्या

रतलाम_कलेक्ट्रेट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें