: ज्वेलरी की दुकान से बालियां चुराने वालो को पकड़ने में मिली सफलता
Fri, May 17, 2024
दिनांक 15.05.24 को फरियादी संजय कुमार पिता अनोखीलाल जी छाजेड़ जाति जैन उम्र 54 साल नि.मन.63 चांदनीचौक रतलाम ने थाना माणकचौक पर ज्वैलरी चौरी की रिपोर्ट की थी जिस पर थाना माणकचौक पर आरोपी अज्ञात महिला के विरुद्ध अपराध क्र. 257/ 24 धारा 379 भादवि का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा फऱियादी की दुकान मे लगे सीसीटीवी फूटेज व शहर मे लगे शासकीय सीसीटीवी केमरा की सहायता से संदिग्ध लोगो की पहचान कर पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरे में दिखे संदिग्ध की पहचान कांतिलाल पिता धीरजी मईडा निवासी भानुपर पोस्ट घोड़ी तेजपुर थाना दानपुर राजस्थान के रूप में हुई जिसके घर पर दबीश दी गयी कांतिलाल को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करते कांतिलाल मईडा ने अपनी पत्नि कला के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया । जो आरोपीगण के कब्जे से चोरी का मश्रुका सोने की एक जोडी कान की बालिया किमती करीबन 40.000/- रुपये व अपराध मे शामिल एक हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल लाल काले रंग RJ03HS 6046 किमती 80.000/- रुपये को जप्त किया है ।
जप्त मश्रुका
:
सोने की एक जोडी कान की बालिया वजन करीबन 5.5 ग्राम किमती करीबन 40.000/- रुपये व एक हीरो एच.एफ. डिलक्स लाल काले रंग की मोटर सायकल RJ03HS 6046 किमती 80.000/- रुपये को जप्त किया है ।
गिरफ्तार आऱोपी
:
1. कला पति कांतिलाल मईडा जाति भील उम्र 29 साल। 2.कांतिलाल पिता धीरजी मईडा जाति भील उम्र 30 साल निवासीगण ग्राम भानपुर थाना दानपुर जिला बासवाड़ा , राजस्थान।
सरहानीय भूमिका
:
निरीक्षक रणजीत सिंगार , उनि.प्रवीण वास्कले, कार्य.प्रआर.373 नारायणसिंह जादौन, कार्य.प्र.आर.416 दिलीप रावत , आर.875 रणवीर सिंह भदोरिया, म.प्र.आर.413 मीना राठोर, म.आर.440 झन्ना गामड़, आर. 110 अशरफ, आर. 68 चन्दरसिहं मार्को, आर. 59 विरेन्द्र बारोठ थाना माणकचौक रतलाम व उनि. राजा तिवारी सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी, आर. देवेन्द्र सीसीटीवी कंट्रोल रूम की सराहनीय भूमिका रही।
: सीसीटीवी कैमरे की मदद से गुम ज्वेलरी ढूंढ कर फरियादी को सौंपी
Thu, Mar 7, 2024
शहर में पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम की पहल पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे 1 बार फिर उपयोगी साबित हुए। फरियादी ऋषभ सोलंकी द्वारा थाना डी.डी नगर में आवेदन दिया की रेलवे प्लेटफार्म नंबर 7 रतलाम पर दिनाक 04-03-24 को मोबाइल निकलने में ज्वेलरी गिर गई थी। सूचना मिलने पर थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कैमरे चेक कर ज्वेलरी उठाने वाले व्यक्ति की पहचान कर खोई ज्वेलरी बरामद की गई। फरियादी को ज्वेलरी सौंपी गई। गुम ज्वेलरी ढूंढने में आर पवन जाट थाना डीडी नगर, आर पारस चावला, आर लाखन धबई (सीसीटीवी कंट्रोल रूम) की सराहनीय भूमिका रही।
: कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा ने खुले मंच से दे दिया विधायक जी को चलेंज
Wed, Nov 8, 2023
कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस दादा की आमसभा में दादा ने कहा...विधायक जी मैं आपको खुला चैलेंज देता हूं.... आप आम सभा करें और अगर वह भी नहीं कर सके तो मेरे मंच पर ही आ जाए और जवाब दें- कांग्रेस प्रत्याशी विधायक पारस सकलेचा दादा
कर्नाटक से आए गुरमीत सिंह सलूजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है, आप सरल सहज कांग्रेस के उम्मीदवार पारस सकलेचा दादा को ही वोट दें। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पानी की समस्या पर जोर देते हुए कहा कि हमेशा विधायक जी हर बार उद्घाटन करते रहते हैं और पानी की समस्या ज्यों की त्यों है। हर बार अखबारों में खबर छपती है रोज नल से पानी देंगे। कब देंगे ? उसका कोई भरोसा नही। हर थोड़े दिन में विधायक जी का काम है उद्घाटन करना और बहुमान करवाना। आप लोगों ने कभी विधायक जी को सड़कों पर चलते हुए देखा नहीं ? सड़कों पर चलते हुए क्योंकि वह तो महलों में रहने के आदी है। उनको क्या मालूम के यहां पर लोग धूल खा रहे हैं। मयंक जाट ने विधायक भवन में चार दरवाजे बताएं। जाट ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आते हैं चारों दरवाजे जनता के लिए एक एक करके खुलते जाते हैं और जैसे ही चुनाव खत्म होंते हैं चारों दरवाजे आम जनता के लिए वापस बंद हो जाते है।
विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा ने अपनी आने वाली सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे वचन पत्र में 1227 वचन है। हम इन पर काम करेंगे। विधायक को आड़े हाथों लेते हुए दादा ने कहा कि अहंकार में तीन गए, धन, वैभव और वंश। यकीन ना आए तो देख लो रावण कौरव और कंस। श्री सकलेचा ने कहा कि विधायक जी आप आमसभा क्यों नहीं करते? मेरा आपको खुला चैलेंज है कि आप आमसभा करे। अभी हमने दशहरा मनाया, दशहरे में रावण का वध होता है। रावण भी राजा था, उसमें बहुत सारे गुण थे, साथ ही उसमें तीन अवगुण भी थे जिसके कारण उसका नाश हुआ। रावण मे अहंकार था, क्रोध था और कामवासना थी... यह मैं नहीं बोल रहा, यह रामचरितमानस बोल रही। रावण कितना भी दुबला हो या मोटा हो, एक सिर का हो या 10 सिर का हो। 21 फीट, 51 फीट का हो 101 फीट का हो। मरना रावण को ही है। रतलाम में विधायक जी ने पोस्टर लगाकर बताया कि रतलाम को महानगर बनाएंगे, अब महानगर बनने के लिए शहर की जनसंख्या एक करोड़ होनी चाहिए, रतलाम की आबादी 2011 में 2 लाख 44 हजार थी ! अभी बढ़कर सवा तीन लाख से डेढ़ करोड़ कैसे हो गई भगवान जाने! दादा के वक्तव्य को सुनकर रतलाम की जनता ने दादा को खूब सराहा। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने आमसभा को सुना।
रतलाम कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की आमसभा कस्तूरबा नगर मैन पर हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गुरमीत सिंह सलूजा, कुलदीप इंदौरा, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शैलेंद्र सिंह अठाना, कुसुम चाहर ,फैयाज मंसूरी, राजीव रावत, शांतिलाल वर्मा, सुजीत उपाध्याय आदि पदाधिकारी गण मंचासीन रहे।