अध्यक्ष निविता गंगवाल ने बताया कि मंडल की सभी महिलाओं द्वारा चार टीम बनाई गई जिनमें आपस में मैच हुए , विजेता जीपीएल रॉयल्स टीम रही जिसकी कप्तान मधु गोधा रही, वीमेन ऑफ़ द सीरीज प्रीनल बाकलीवाल रही, बेस्ट बॉलर अंजलि जैन व बेस्ट बैटिंग की विजेता नेहल पाटौदी रही ।
दिगंबर समाज में पहली बार ऐसा आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है । इस टूर्नामेंट में 21 साल की बहू से लेकर 70 साल की सास तक ने हिस्सा लिया सभी टीमों में आपस में शानदार रणनीति वह खेल नीति के साथ जोरदार टक्कर हुई ।
https://youtu.be/f65bZsXlBkI?si=xsunmhfJG-ynkzdb
कार्यक्रम में अर्पण गंगवाल, निलेश गोधा व राजेश जैन द्वारा कंमेट्री की गई, संयम पाटौदी द्वारा अंपायरिंग की गई । नेहा अग्रवाल,, रंजना गर्ग, श्वेता पाटनी, पुर्वा जैन, दीपिका जैन, सरोज चत्तर, साधना पाटनी, रचना जैन ,भावना गोधा, सलोनी बड़जात्या, समीक्षा मोठ्या, आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।