Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: राम रहीम नगर मे होगा पेयजल समस्या का स्थाई समाधान : महापौर श्री पटेल

admin

Fri, Jun 16, 2023

रतलाम 15 जून । ईश्वर नगर रेलवे फाटक से राम रहीम नगर गली नम्बर 6 तक पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता चौहान, महापौर परिषद सदस्य श्री मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद श्री धर्मेन्द्र रांका व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में पेयजल पाईप लाईन बिछाई जा रही है, शीघ्र ही आपको धोलावाड़ का मीठा पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होने पानी की महत्ता को बताते हुए कहा कि पानी अनमोल है, इसका अपव्यय ना करें, पानी की बचत ही पानी की बढ़त है। महापौर श्री पटेल ने कहा कि आपकी कॉलोनी वैध हो चुकी है शीघ्र ही कॉलोनी में सड़क, नाली आदि के कार्य भी प्रारंभ होगें। उन्होने नागरिकों से आव्हान किया कि वे स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करें, अपने घरों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें।

निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि वर्तमान निगम परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाये जा रहें हैं। प्रतिदिन विकास कार्यो के भूमि पूजन किये जा रहें है व तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ किये जा रहें है। आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि आपके क्षेत्र में पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन किया जा रहा है शीघ्र कार्य पुरा होकर आपको पेयजल उपलब्ध होगा।

क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता चौहान ने पेयजल पाईप लाईन बिछाने की जानकारी देते हुए बताया कि ईश्वर नगर रेलवे फाटक से राम रहीम नगर गली नम्बर 6 तक 10.25 लाख की लागत से 180 एमएम डाया की एचडीपीई पेयजल पाईप लाईन बिछाई जायेगी। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी ने दिया। आभार मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी ने माना।

भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री नन्दकिशोर पवांर, राजेन्द्र चौहान, अजहर मंसूरी, रामप्रसाद प्रजापत, गोपाल राठी सहित क्षेत्रिय नागरिक विषेशकर महिलाऐं उपस्थित थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें