Breaking News
जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री
जनसुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम की कार्रवाई : जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ | जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया : पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | जनसुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम की कार्रवाई : जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ | जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया : पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री |

: कलेक्टर श्री लाक्षाकार के निर्देश पर किया औचक निरीक्षण, कई आंगन वाड़ियां बंद मिली, दिए नोटिस

admin

Tue, Nov 28, 2023

रतलाम 27 नवंबर 2023/कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर जिले के एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों द्वारा सोमवार को आंगनवाड़ियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आंगनवाड़ियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बच्चों की उपस्थिति देखी कई आंगनवाड़ियां बंद पाई गई, बंद आंगनवाड़ियों के कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए जा रहे है।

आलोट क्षेत्र में एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार सोनम भगत द्वारा आलोट की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13 का निरीक्षण किया गया इनमें आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5, 12 तथा 13 बंद पाई गई। केंद्र क्रमांक 6 में सोमवार को स्वयं सहायता समूह द्वारा भोजन हीं पहुंचाया गया था।

जिले के जावरा अनुविभाग में एसडीएम श्री अनिल भाना के अलावा तहसीलदारों नायब तहसीलदारों ने आंगनवाड़ियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम लोहारी, भेसाणा, जावरा का यादव मोहल्ला आंगनवाड़ी बंद पाई गई। आंगनवाड़ी केंद्र बोरदा के निरीक्षण के समय बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति प्रक्रिया प्रचलित है सहायिका द्वारा आंगनवाड़ी का संचालन किया जा रहा है। लोहारी में  निरीक्षण के समय स्टाफ तथा बच्चे  मौजूद नहीं थे शहर की कई अन्य आंगनवाड़ियों में भी निरीक्षण में पाया गया कि बच्चे मौजूद नहीं थे इनमें मेवाती पुरा ऊंट खाना की आंगनवाड़ियां सम्मिलित है लाला खेड़ा आंगनवाड़ी बंद पाई गई।

बड़ौदा में निरीक्षण के दौरान राजाखेड़ी ग्राम की आंगनवाड़ी बंद पाई। गई साथ ही वार्ड क्रमांक 4 बडावदा की आंगनवाड़ी भी बंद मिली। ठिकरिया में उपस्थित सहायिका द्वारा रिकॉर्ड दिखाने में असमर्थता जताई गई।

पिपलोदा तहसीलदार द्वारा किए गए निरीक्षण में मिनी आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 9 पिपलोदा बंद पाई गई। इसी प्रकार आयाना तथा ग्राम हरियाखेड़ा में भी आंगनवाड़ी बंद पाई गई। अधिकांश केंदो पर बच्चे उपस्थित नहीं थे। इसके अलावा पिपलोदा क्षेत्र की ग्राम चिकलाना, सेमलिया की आंगनवाड़ियां बंद मिली, रियावन में खुली मिली लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित थी, कालूखेड़ा में भी यही स्थिति थी।

जिले के सैलाना अनुभाग में एसडीएम मनीष जैन तथा तहसीलदार,  नायब तहसीलदारों द्वारा सैलाना तहसील के कांगसी,  सुंडी,  बायडी,  भेडली, शिवगढ़, मकोरिया रुंडी, अडवानिया ,  सलवानिया,  उंडेर ग्रामों की आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। कई आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई। अधिकारियों द्वारा भोजन की गुणवत्ता परखी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पोषण युक्त आहार प्रदाय करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं एवं कुछ स्थानों पर आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए गए थे उनकी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसी तरह बाजना और रावटी तहसीलदारों द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों की आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें