रतलाम में थानेदारों का फेरबदल : एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त बनाने उठाया गया कदम
Raj Kumar Luniya
Tue, Oct 21, 2025
रतलाम जिले के पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के 21 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, आदेश सोमवार को जारी किया गया।
सूत्रों के अनुसार, यह तबादला पुलिस प्रशासन को नई ऊर्जा और गति देने के उद्देश्य से किया गया है। इसमें शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के थानों को शामिल किया गया है।
शहर के चार प्रमुख थाने : स्टेशन रोड, औद्योगिक क्षेत्र, माणकचौक, डीडी नगर और ट्रैफिक थाना के साथ-साथ नामली, जावरा सिटी, सैलाना, कालुखेड़ा और रावटी जैसे ग्रामीण थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

बताया जा रहा है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह फेरबदल सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह रूटीन प्रशासनिक कदम है, ताकि विभाग में नई कार्यशैली और दक्षता लाई जा सके।
Tags :
DIG_RATLAM
Ratlam Police
SP_Ratlam
MP_Police
विज्ञापन
विज्ञापन