Breaking News
जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री
जनसुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम की कार्रवाई : जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ | जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया : पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | जनसुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम की कार्रवाई : जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ | जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया : पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री |

: प्रदेश के M.S.M.E मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम में 3.5 करोड रुपए से अधिक लागत के फूड प्लाजा भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

admin

Sat, Jan 20, 2024

रतलाम 20 जनवरी 2024/ प्रदेश के सूक्ष्मलघुमध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने शनिवार को 3 करोड़ 52 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले फूड प्लाजा भवन एम.पी.43 के निर्माण का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय हैं कि लाडली लक्ष्मी पथ लोकेंद्र भवन के सामने नगर निगम द्वारा 43 दुकानों वाले फूड प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है जिससे नगर के विकास एवं व्यवसाय को अभिनव गति मिलेगीबड़ी संख्या में बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेलश्री खुर्शीद अनवरपार्षद श्री योगेश पापटवालश्री प्रदीप उपाध्यायश्री बलवंत भाटीश्री मनोहर पोरवालश्री निलेश गांधीश्री कृष्णकुमार सोनी आदि उपस्थित थे ।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि पूर्ण स्वरूप में जब जनता के बीच कोई कार्य लेकर जाते हैं तो जनता भी उसे स्वीकार करती है। एमपी 43 भवन निर्माण कार्य योजना को महापौर श्री पटेल ने ठोस स्वरूप दिया है। पूर्ण जनविश्वास के साथ उक्त निर्माण कार्य संपन्न किया जाने वाला हैजब यह मार्केट बनकर तैयार होगा तो पूरे देश में एम.पी 43 के नाम से प्रसिद्ध हो जाएगा।हम भविष्य के रतलाम की परिकल्पना में विकास के सभी तत्वों को सम्मिलित कर रहे हैं क्योंकि एक बेहतर उन्नत शहर में कोई उद्योगपति आता है तो वह यह अवश्य देखता है कि उसके और उसके कर्मचारियों के लिए शहर में क्या सुविधाएं है। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम रतलाम शहर के विकास की परिकल्पना को वास्तविक धरातल पर आकार दे रहे हैं। अब निश्चित रूप से भविष्य का रतलाम औद्योगिक व्यावसायिक व्यापारिक दृष्टि से सुविधा संपन्न होगा उद्योगपतियों को आकर्षित करेगा। भारत शासन द्वारा बनाए गए एक्सप्रेस वे का लाभ भी व्यापक स्वरूप में रतलाम को प्राप्त होने वाला है। हम मालवानिमाड़ के प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र रतलाम के गौरव में और अभिनव वृद्धि कर रहे हैं।

इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम के विकास की कार्य योजना को आज जमीन पर उतारने का काम किया जा रहा है। रतलाम शहर के सर्वांगीण विकास की श्रृंखला में नित नवीन आयाम स्थापित किये जा रहे हैजिससे नगर के विकास एवं व्यवसाय को अभिनव गति मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें