Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: संत रविदास समरसता यात्रा का रतलाम में हुआ भव्य स्वागत, स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

admin

Sat, Jul 29, 2023

रतलाम, 29 जुलाई। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के सागर में बनने वाले मंदिर के निर्माण हेतु आयोजित समरसता यात्रा का शनिवार शाम रतलाम में आगमन हुआ। इसकी सैलाना रोड स्थित अलकापुरी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य अगवानी की। यात्रा में शामिल प्रतीक को भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, यात्रा के जिला प्रभारी बलवंत भाटी, सह प्रभारी ओमप्रकाश बोरिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य अगवानी की।

यात्रा में स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज, स्वामी श्री देव स्वरूपानंद जी महाराज, स्वामी श्री सुजान जी, स्वामी श्री सिद्धानंदजी, दंडी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती, ज्ञानी श्री मानसिंह जी, पंडित श्री दिनेश व्यास एवं पंडित श्री संजय दवे रथ में सवार रहे। यात्रा के रतलाम आगमन पर उपस्थित जनों द्वारा भव्य पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर रतलाम वासियों की ओर से संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण हेतु तीन नदियों का जल एवं मिट्टी समर्पित की गई। यात्रा अलकापुरी चौराहा से नगर भ्रमण पर निकली। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव सहित भाजपा के जिला, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें