Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: धार्मिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के उपक्रम होते है : विधायक चेतन्य काश्यप

admin

Sat, May 27, 2023

रतलाम, 26 मई 2023। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्त्वावधान में 29 मई से 4 जून तक होने वाली महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। कथा में सभी समाज और धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में धार्मिक ट्रस्ट एवं संस्थाओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोजन के संबंध में जिम्मेदारियां तय की गई। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी कन्हैयालाल मौर्य, श्री हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, समाज सेवी गोविंद काकानी, प्रेम उपाध्याय मंचासीन रहे एवं विभिन्न धार्मिक ट्रस्ट एवं संस्थाओं के प्रमुखजन अच्छी संख्या में उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के समक्ष कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के उपक्रम है। जितनी कथाएं होती है, उनका एक उद्देश्य होता है कि अगली पीढ़ी में कुछ न कुछ संदेश जाए। पहले भी मेरे परिवार को पुरूषोत्तम मास में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इस बार पुनः यह सौभाग्य मिला है। पुरूषोत्तम मास सावन में होने पर बारिश की अनिश्चितता के कारण कथा पहले आयोजित की जा रही है।

श्री काश्यप ने सभी धर्ममयी अनुरागी संस्थाओं के साथ विभिन्न समाज से जुड़े परिवारों को कथा के माध्यम से धर्मलाभ लेने का आव्हान किया है। कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से आरंभ होगी। प्रथम दिन कथा से पूर्व अलकापुरी चौराहा से दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शहर की धर्मप्रेमी जनता के साथ माताएं एवं बहने शामिल होगी। कलश यात्रा के अलकापुरी चौराहा से विधायक सभागृह पहुंचने के बाद यहां पूजा-अर्चना के साथ कथा की शुरूआत होगी।

यात्रा के संदर्भ में श्री काकानी ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं एवं बहने सिर पर कलश धारण कर चलेगी। इस दौरान स्वामीजी बग्गी में सवार होंगे। यात्रा में आगे बैंड-बाजे, घोडे़, बग्गी के साथ धर्म ध्वजा थामकर भक्तगण चलेंगे, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय बनेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मनोहर पोरवाल ने माना। बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। श्रद्धालुओं को कथा में लाने व ले जाने के लिए शहर में दो स्थानों से वाहनों की व्यवस्था की गई है। कथा में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं स्वामी जी का स्वागत करेगी। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें