Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

महापौर परिषद ने दी वित्तीय स्वीकृति : गंगासागर क्षेत्र में 682.19 लाख की लागत से निर्मित होगा रीजनल पार्क

Raj Kumar Luniya

Thu, Jul 24, 2025

रतलाम 24 जुलाई । महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने महापौर चुनाव के दौरान नगर के नागरिकों से रीजनल पार्क निर्माण के वादे को पूर्ण करने हेतु महापौर परिषद की बैठक आयोजित कर पार्क निर्माण हेतु 682.19 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर हरियाली अमावस्या पर नगर के नागरिकों को रीजनल पार्क की सौगात दी।

गंगा सागर क्षेत्र में रीजनल पार्क निर्माण महापौर प्रहलाद पटेल के चुनाव घोषणा पत्र की प्रमुख घोषणा थी। इस भूमि पर रीजनल पार्क निर्माण के लिये महापौर प्रहलाद पटेल पूर्व से ही आश्वस्त थे। जब इस भूमि का अलाटमेंट भी नहीं हुआ था तब प्लानिंग की गई थी कि यहां रीजनल पार्क बनेगा। बाद में केबिनेट मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल के प्रयास से जिला कलेक्टर से इस भूमि को आवंटित कराया। इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम करते हुए इसकी डीपीआर व डिजाईन बनाई गई जिसमें से 1 डिजाईन को चुना गया अब इसके निर्माण की टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होगी।

उन्होने बताया कि गंगा सागर में बनने वाले रीजनल पार्क का स्वरूप पूर्व में गंगा सागर उद्यान जैसा होगा ताकि स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाऐं व नागरिक पार्क में पिकनिक मनाने के साथ ही अन्य छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित कर प्रकृति का आनन्द ले सकेंगे।

गंगा सागर में 10 हेक्टर भूमि पर निर्मित होने वाले पार्क की 32 लाख की लागत से जाली फेंसिंग कार्य पूर्व में करवाया गया है। गंगा सागर उद्यान जैसा पार्क रतलाम नगर के नागरिकों को उपलब्ध हो अब वो दिन दूर नहीं कि यह पार्क संभाग का सबसे अच्छा पार्क बनेगा जिसका हम शीघ्र लोकार्पण करेंगे। इस पार्क में पैदल चलने के लिये पगडंडी, हजारो की संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण, योग के लिये हॉल, पक्षियों के लिये तलैया के साथ ही नागरिकों हेतू मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध होगी।

आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 4 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत् दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कार्य अवधि बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, उपायुक्त करूणेष दण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, अनवर कुरेषी, राहूल जाखड़, प्रभारी स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, उपयंत्री मनीश तिवारी, राजेष पाटीदार, विनोद पाटीदार, षिवम् गुप्ता, अनमोल निर्मल, दीक्षा निजामपुरकर निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, आदि उपस्थित थे।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_परिषद

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें