Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

तिरंगा रैली : देश भक्ति के नारों से गूंजा रतलाम, भारत माता की आरती सर्वधर्म सद्भाव का संदेश

Raj Kumar Luniya

Fri, May 16, 2025

रतलाम 15 मई 2025। भारतीय सेना के सम्मान में गुरुवार शाम रतलाम में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान में विशाल  तिरंगा रैली निकली। इसमें शामिल रतलाम वासियों ने देश भक्ति के नारों से आसमां को गुंजायमान किया। रैली में सभी धर्माे के धर्माचार्य और अनुयायियों ने शामिल होकर सर्वधर्म सदभाव का संदेश दिया। रैली का समापन भारत माता की आरती करके किया गया।

तिरंगा रैली महलवाडा से प्रारंभ हुई और पैलेस रोड़, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल होते हुए घांस बाजार पर भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुई। रैली में आगे-आगे भारतीय सेना के सेवानिवृत सैनिक, रानी लक्ष्मीबाई के रूप की प्रतिकृति, इसके बाद खुल जीप में भारत माता की प्रतिकृति, मातृशक्ति और बड़ी संख्या मे शहरवासी शामिल हुए।

रैली में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी धर्माे के धर्म गुरू हाथ में तिरंगा थामकर शामिल हुए। शहरवासी पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और हम सेना के साथ है, ऑपरेशन सिन्दूर के साथ देश खडा है, जैसे स्लोगन की तख्तिया थामे चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह रैली का स्वागत भी किया गया।

रैली में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रैली संयोजक पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सहसंयोजक निर्मल कटारिया, विप्लव जैन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल हुए। अंत में आभार संयोजक श्री डागा ने माना।

पूरा देश सेना के साथ खड़ा है - चेतन्य काश्यप
तिरंगा रैली के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की आन-बान और शान को बढ़ाया है। उसके सफल परिणामों के बाद सैनिकों का आत्मबल बढ़ाने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में भारत सुरक्षित है और पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्रीजी ने कहा भी है कि अब कोई आतंकी हमला होगा तो उसे युद्ध माना जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के कई पैमाने है। इसके माध्यम से पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को देख लिया है।

Tags :

तिरंगा रैली

देश भक्ति

भारत माता की आरती

सर्वधर्म सद्भाव

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें