Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: धार्मिक स्थलों का राजनीतिक उपयोग किया तो होगा दंडनीय अपराध

admin

Thu, Oct 12, 2023

रतलाम 11 अक्टूबर 2023/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। तदनुसार धार्मिक संस्था (दुरूपयोग निवारण) अधिनियम 1988 के प्रावधान अनुसार जिले में आपके क्षेत्रांतर्गत स्थापित सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों यथा मंदिर, मठ, मस्जिद, गुरूद्वारा (सिंधी, सिक्ख) ,  गिरजाघर, चर्च, जैन मंदिर, बौद्ध मंदिर, जैन उपासरा स्थल तथा जिन स्थानों पर पूजा, प्रार्थना, इबादत की जाती है ऐसे सभी स्थल, धार्मिक संस्थाओं का राजनैतिक और अन्य प्रयोजनों के लिये दुरूपयोग निवारित करने हेतु धारा-3 के तहत् कोई धार्मिक संस्था या उसका प्रबंधक संस्था के या उसके नियंत्रण के अधीन किसी परिसर का उपयोग राजनैतिक प्रयोजन हेतु नहीं करेगा। अधिनियम की धारा-4 अंतर्गत धार्मिक परिसर में आयुध और गोला बारूद ले जाने, भण्डारण पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा लेकिन सिक्ख धर्म को मानने वाले किसी व्यक्ति द्वारा कृपाण धारण करने और उसे लेकर चलने पर यह लागू नहीं होगा। धारा-5 के तहत् कतिपय क्रिया-कलापों हेतु धार्मिक संस्थाओं की निधियों के उपयोग का प्रतिशेध रहेगा और धारा-6 मुताबिक राजनैतिक विचारों का प्रचार करने के लिये धार्मिक स्थल एवं परिसर का उपयोग पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों, संस्थाओं का राजनैतिक कार्यों के लिये उपयोग करना पूर्णतः वर्जित है। ऐसे स्थलों में समारोह आयोजित कर धर्म, जाति, समुदाय के बीच शत्रुता, आपसी घृणा या वैमनस्यता की भावना भड़काने पर संस्था के प्रबंधक या अन्य कर्मचारी (धार्मिक संस्था या उसके आध्यात्मक गुरू) द्वारा किसी भी आयोजन के संबंध में संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी को उसकी सूचना देना अनिवार्य है सूचना न देना भी एक आपराधिक कृत्य है और सूचना न देने वाले के विरुद्ध अधिनियम की धारा-3, 5, 6, 7 एवं 9 के तहत् आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जावेगा। जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा आरोपित व्यक्ति पर 5 वर्ष तक का कारावास और रू. 10 हजार का अर्थदण्ड साथ ही भारतीय दण्ड विधान की धारा 176 के तहत एक माह तक का कारावास या रू. 500 का अर्थदण्ड अथवा दोनों दण्ड दिये जा सकते हैं।

अधिनियम के उक्त प्रावधानों के तहत् विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के दौरान सतत् निगरानी रखते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और अधिनियम के उक्त प्रावधानों से अपने अनुभाग, तहसील, पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित सभी धार्मिक स्थलों के धर्म गुरुओ एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों को धार्मिक स्थलों के सूचना पटल पर चस्पा के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि उक्त अधिनियम के तहत् जो कार्य प्रतिबंधित किये गये हैं उन पर सतत् निगरानी रखी जाकर विधिसम्मत कार्यवाही अमल में लाई जायें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें