Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर को : CMHO डॉ. आंनद चंदेलकर

admin

Mon, Sep 11, 2023

रतलाम 11 सितंबर 2023/रतलाम जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष की आयु समूह के बच्चे एवं किशोरी बालक, बालिकाओं को सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, मदरसों, छात्रावासों, केंद्रीय विद्यालयों एवं आंगनवाडी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की टेबलेट 12 सितंबर को खिलाई जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि इस वर्ष अभियान के दौरान 12 सितंबर को 581802 बच्चों को गोलियां खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 12 सितंबर को गोली से वंचित बच्चों को 15 सितंबर मॉपअप दिवस के दिन गोलियां खिलाई जाएंगी। प्रजनन आयु वर्ग 19 से 49 वर्ष आयु समूह की महिलाओं (गर्भवती एवं धात्री माताओं को छोडकर) 12 सितंबर से 30 सितंबर तक एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाऐंगी। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चूरा करके पीसकर, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली चूरा करके, 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएंगी। 

एविडेंस एक्शन के संभागीय समन्वयक श्री कपिल यति ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण के कारण खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, थकावट एवं बीमारियों की आशंका रहती है। बच्चों में कृमि नियंत्रण से लाभ होता है जिनमें अनीमिया नियंत्रण प्रतिरक्षा में सुधार पौष्टिकता बढना समुदाय में कृमि संक्रमण को कम करने में मदद, स्कूल, आंगनवाडी में एकाग्रता एवं उपस्थिति में सुधार कार्यक्षमता में सुधार आदि मुख्य हैं।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार पाल ने बताया कि कृमि संक्रमण से बचने के लिए नाखून साफ एवं छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिऐं, खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद अपने हाथ साबुन से धोंएं, साफ पानी से फल और सब्जियों को धोएं, खाने को हमेशा ढंककर रखें, खुले में शौच ना करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें, आसपास सफाई रखें, पैरों में जूते, चप्पल पहनें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें