Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: आंधी तूफान के बीच रतलाम जिले में अनुमानित 77 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान : विस्तृत जानकारी

admin

Tue, May 14, 2024

रतलाम 13 मई 2024/लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 13 मई को रतलाम जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शाम 6ः00 बजे तक अनुमानित 77.14 प्रतिशत मतदान की खबर है। जिले में 74.25 प्रतिशत महिला मतदाता तथा 80.05 प्रतिषत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया है। इस दौरान मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगण श्री अबू बकर सिद्दीक, श्री वी संपत, सुश्री ज्योति यादव ने भ्रमण कर जायजा लिया।

रतलाम जिले में कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आरएस मंडलोई, सेक्टर अधिकारियों, पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा सतत् भ्रमण करते हुए जिले में सुचारु मतदान संपन्न करवाया गया। कलेक्टर श्री बाथम इस दौरान करमदी, पलसोढी, डेलनपुर आदि ग्रामों में पहुंचे, मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री लोढ़ा भी थे।

जिले में निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई थी, लगभग 4 हजार सुरक्षा बल तथा लगभग 1300 विशेष कर्तव्य पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से जिले के 862 मतदान केंद्र वेब कास्टिंग के दायरे में थे।  इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड दलों तथा एसएसटी निगरानी दलों द्वारा भी सतत् भ्रमण करते हुए निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया गया। जिले के 310 संवेदनशील मतदान केंद्र पर विशेष सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई थी। मतदान प्रातः 7ः00 बजे से प्रारंभ हो गया था। मतदान के प्रति मतदाताओं में अत्यंत उत्साह देखने में आया। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। मतदान में युवा मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बुजुर्गों दिव्यांगों ने भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। परिवारों के अनेक सदस्य मतदान केंद्र पर साथ-साथ मतदान के लिए आए।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए गर्मी के दृष्टिगत पेय जल के अलावा छाछ, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, केरी का पना, आमरस इत्यादि की व्यवस्थाएं की गई थी। इसके लिए कलेक्टर श्री बाथम का जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव के साथ ही अन्य अधिकारियों के अलावा लायंस क्लब, बैंक आफ इंडिया, बैंक ऑफ़ बडौदा, सर्राफा एसोसिएशन इत्यादि स्वयंसेवी संस्थाओं संगठनों ने सहयोग दिया।

जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में 71.30 प्रतिशत, रतलाम ग्रामीण में 80.51 प्रतिशत, सैलाना में 83.84 प्रतिशत, जावरा में 74.63 प्रतिशत तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट में 75.97 प्रतिशत मतदान  की खबर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें