Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: 17 जनवरी को मनेगा गुरु सप्तमी महापर्व आयोजन को लेकर हुई बैठक

admin

Wed, Jan 10, 2024

श्रीमद् राजेंद्र सुरेश्वर जी महाराज साहब की 197 जन्मदिवस तिथि एवं 117 स्वर्गरोहण तिथि दिनांक 17 जनवरी बुधवार को नगर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।

इस अवसर पर लोक संत पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी म.सा. के पटधर गच्छाधिपति धर्म दिवाकर श्रीमद् नित्य सेन सुरीश्वर जी म.सा. एवं वर्तमान आचार्य श्रीमद जय रन सुरीश्वर जी महाराज साहब की पावन प्रेरणा से दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत गौ सेवा, धार्मिक, एवं पूजन, पाठ, के आयोजन अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद, महिला, तरुण, बहू , एवं बालिका परिषद, द्वारा किए जाएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए नवयुवक परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेंद्र रांका एवं सचिव कमलेश भंडारी ने बतलाया कि 2 दिवसीय आयोजन को लेकर एक बैठक परिषद परिवार की आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि गुरु सप्तमी महोत्सव दो दिवसीय आयोजन किए जाएंगे जिसके तहत प्रथम दिवस त्रिवेणी गौशाला में गौ सेवा प्रातः 8:00 बजे एवं 10:00 बजे नीमवाला उपाश्रय में सामूहिक सामाइक एवं गुरुदेव के मंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा।

द्वितीय दिवस यानी की 17 जनवरी गुरु सप्तमी पर प्रातः 9 बजे नीमवाला उपाश्रय में श्री राजेंद्रसूरी अष्टप्रकारी पूजन होगा, इसके पश्चात भव्य चल समारोह, (वरगोड़ा) नगर के प्रमुख मार्गो से होकर लक्कड़ पीठा में समापन होगा इसके बाद सभी समाजजन जयंत सेन धाम जाएंगे जहां पर गुरुदेव की आरती कर स्वामी वात्सल्य किया जाएगा, एवं रात्रि में 108 दीपक से गुरुदेव श्री की आरती नीम वाला उपाश्रय में उतारी जाएगी।

रांका ने बतलाया पूज्य गुरुदेव कि समाधि स्थल मोहनखेड़ा पर यह गुरु सप्तमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, गुरुदेव का रतलाम से भी बहुत गहरा संबंध रहा है गुरुदेव द्वारा पांच चातुर्मास रतलाम नीम वाला उपाश्रय पर कर समाज जन को धर्म लाभ दिया है साथ ही श्री अभिधान राजेंद्रकोष का अधिकतर लेखन भी गुरुदेव द्वारा रतलाम मैं किया गया था, और यहीं पर उसको छपाया भी गया था, गुरुदेव का जन्म 196 वर्ष पूर्व राजस्थान के भरतपुर में हुआ था,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें