Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

प्रस्तावों पर लगी महापौर परिषद की मुहर : जन हितैषी प्रस्तावों को दी महापौर परिषद ने स्वीकृति

Raj Kumar Luniya

Wed, Apr 16, 2025

रतलाम 15 अप्रैल 2025। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में हनुमान ताल व सेजावता बायपास तालाब उन्नयन, सीवरेज, कॉलोनियों में बल्क कनेक्शन आदि प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

आयोजित बैठक में रतलाम नगर की वॉटर बॉडी उन्नयन योजना के तहत हनुमान ताल और सेजावता विसर्जन तालाब के पर्यावरणीय क्षरण के मुद्दे और उसके लिये उपचारात्मक उपायों के तहत वित्त पोषित किये जाने (उन्नयन) हेतु प्राप्त निविदा दर स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

अमृत योजना के तहत रतलाम शहर की सीवरेज परियोजना 2.0 के विस्तार हेतु जारी निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई योजना के तहत फ्रंट व बैक लेने शेष छूटे कनेक्शनों को जोड़ना, नालो को ट्रेप कर इन्टरमिडेट पम्प से एसटीपी पंहूचाना सहित अन्य कार्य किये जाना है।

इसके अलावा नगरीय क्षेत्र रतलाम की कॉलोनियों में रहवासी समिति के माध्यम से बल्क कनेक्शन दिये जाने के तहत आवास संख्या 0-50 न्यूनतम दर रूपये 15 हजार, आवास संख्या 50-100 न्यूनतम दर रूपये 25 हजार तथा आवास संख्या 100-400 न्यूनतम दर रूपये 35 हजार तथा प्रति भवन, भुखण्ड एवं फ्लेट के लिये 500 रूपये किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

नवनिर्मित सांस्कृतिक भवन रिटायर्ड कालोनी, होमगार्ड कालोनी, डोसीगांव, दिलीप नगर, उंकाला रोड, विरियाखेड़ी, खेतलपुर का शुल्क उठावना किराया 1000, सफाई 1000 तथा विद्युत 1000, पगड़ी किराया 5000, सफाई 1000 तथा विद्युत 1000, अन्य सभी कार्यक्रम किराया 10,000, सफाई 2000 तथा विद्युत 1000 रूपये किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 7 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।

आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, स्वच्छता अधिकारी ए.पी. सिंह, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, उपयंत्री मनीष तिवारी, राजस्व विभाग प्रभारी राजेन्द्रसिंह पवांर के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

प्रहलाद_पटेल

निगम_आयुक्त

महापौर_परिषद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें