Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: शिवमय हुआ मां कालिका माता मेला प्रांगण, महा रुद्राभिषेक का हुआ ऐतिहासिक आयोजन

admin

Sat, Feb 18, 2023

रतलाम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' महारुद्राभिषेक का आयोजन शनिवार को मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। बगलामुखी पीठाधीश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज खाचरौद, ज्ञानी मानसिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित श्री संजय जी ओझा (गामोठ) के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों के द्वारा महारुद्राभिषेक कराया।

आयोजन में 251 से अधिक यजमान ने महारुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में देवी देवताओं के साथ भारत माता की मूर्ति भी लगाई गई। कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने उपस्थित होकर दिव्य शिवलिंग पर जल अर्पण किया। शिवलिंग पर बड़ी संख्या में भक्तों ने जल अर्पण किया।

मुख्य यजमान राजेश कुमार हेमलता माहेश्वरी (गिलड़ा) के साथ ही सभी यजमान सिर पर राजस्थानी पगड़ी तो महिलाएं लाल चुनरी पहन महारुद्राभिषेक किया। शिवलिंग पंडित श्री आनंदीलाल शर्मा (हरिओमजी) श्री रुद्रधाम त्र्यंबकेश्वर महादेव, रामपुरिया फंटा जामण पाटली द्वारा स्थापित किए गए।

पूरे परिसर को भगवा ध्वज से सजाया गया। बगलामुखी पीठाधीश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज खाचरौद ने कहा कि सनातन सोशल ग्रुप का यह आयोजन स्वर्णिम इतिहास में लिखा जाएगा। यहां जो उपस्थित है बड़े भाग्यशाली है जो कि आज इस महारुद्राभिषेक में शमिल हुए है। रतलाम की पावन धरा संस्कारों की जननी है।

इस आयोजन से एक साथ सभी सनातनियों को एक मंच पर लेकर शिवमय कर दिया है। महारुद्राभिषेक के बाद आरती की गई। इसके पहले वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ द्वारा यजमान सहित उपस्थित सभी भक्तजनों को अभिमंत्रित निःशुल्क रुद्राक्ष बगलामुखी पीठाधीश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज खाचरौद, पंडित संजय शिवशंकर दवे द्वारा प्रदान किए। श्रीखंड व फरियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरित की गई। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक सर्वश्री कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, अनिल झालानी, पंडित रामचन्द्र शर्मा, बजरंग पुरोहित, मोहन मुरलीवाला, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, कैलाश झालानी, प्रवीण सोनी, अशोक पंड्या, द्वारका पालीवाल, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, संदीप व्यास, अशोक पोरवाल, प्रभु राठौड़, पवन सोमानी, राजेश माहेश्वरी, बद्रीलाल परिहार, ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, ग्रुप उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सह-सचिव विरेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र पाटीदार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती, सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, आदित्य डागा, राजेश सक्सेना, राखी व्यास, सोनू नेका आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें