Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनाने की बात प्रधानमंत्री जी भी कह गए है : काश्यप

admin

Mon, Nov 6, 2023

रतलाम 5 नवंबर। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क के बाद अब नुक्कड़ सभा का दौर शुरू हो गया। पहले दिन रविवार रात को बिरियाखेड़ी एवं सज्जन मिल क्षेत्र की अंबेडकर नगर बस्ती में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। इसमें श्री काश्यप ने क्षेत्र के रहवासियों के बीच प्रदेश और नगर की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी।

श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनेगा, यह बात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी कह गए है। उन्होंने शहर के समीप मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी है। इसका सीधा लाभ आपको मिलेगा। इसमें उद्योग लगने से हमारे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे आपके क्षेत्र की कीमतेे भी बढे़गी। सुभाष नगर ओवर ब्रिज का काम जल्द पूरा होगा जिससे विरियाखेड़ी क्षेत्र सहित कई लोगों को आने जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। आपके परिवार में होने वाले मांगलिक आयोजनों के लिए क्षेत्र में ही मांगलिक भवन का भी निर्माण किया है और स्वास्थ्य के लिए संजीवनी क्लिनिक बन रहे है, जिन्हे छोटा अस्पताल भी कह सकते है। यहां रोज डॉक्टर के साथ सभी तरह की दवाएं और सभी जांच की सुविधा मिलेगी।

श्री काश्यप ने कहा कि 10 वर्ष पहले अब हम यहां आए थे, तब क्षेत्र में कई कच्चे मकान थे। उस समय कहा था कि हम पक्के मकान बनाएंगे। आज क्षेत्र के अधिकांश परिवारों के पक्के मकानों का निर्माण करवाया गया है। कुछ मकान जो पट्टे के नियम में रह गए थे, उनके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी ने नियम बनाए है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि किस तरह से अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया, इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर लाया गया, मेडिकल कॉलेज को तैयार किया गया, गोल्ड कॉम्प्लैक्स आया, नमकीन कलस्टर आया यह सब जन-जन तक जाना बहुत जरूरी है, आपको भी पता होना जरूरी है। अवैध कॉलोनियों की लड़ाई विधायक जी लंबे समय से लड़ रहे थे और इन्हे वैध कराने में रतलाम को रोल मॉडल बनाया है। अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य भी शुरू हो चुके है।

नुक्कड़ सभा को जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया और विकास कार्यों की जानकारी क्षेत्र के रहवासियों को दी। नुक्कड़ सभा के दौरान मंच पर श्री काश्यप के साथ जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, क्षेत्रीय पार्षद अनीता वसावा, सेक्टर प्रभारी अनुज शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदलाल तोशावाड़, वार्ड संयोजक तेजसिंह हाड़ा, प्रभुलाल मेगवाल मंचासीन रहै।

मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क का लाभ रतलाम के युवाओं को मिलेगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें