Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जल जीवन मिशन की नल जल योजना ने ग्राम नंदावता की तस्वीर बदल दी

admin

Sun, May 28, 2023

जिले के ग्राम नंदावता में जल जीवन मिशन के पूर्व पानी को लेकर  हालात काफी खराब थे। महिलाओं को पानी लाने के लिए घर से दूर हैंडपंप और कुओ पर जाना पड़ता था और सारा दिन पानी की व्यवस्था करने में निकल जाता था। जल जीवन मिशन के पूर्व ग्राम में योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए योजना लागत की 1 प्रतिशत और 3 प्रतिशत ग्राम जनभागीदारी  के माध्यम से योजना बनाई जाती थी।

ग्राम नंदावता में पानी की समस्याओं को देखते हुए यहां के लोगों ने 3 प्रतिशत जनभागीदारी के हिसाब से 1 लाख 50 हजार रुपए राशि भी एकत्रित कर ली थी किंतु भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना के द्वारा ग्राम नंदावता में 60 लाख रुपए की नल जल योजना बनाई गई जिसमें एक उच्च क्षमता 50 हजार लीटर की टंकी , 20 हजार लीटर का संपवेल बनाकर पूरे ग्राम में 2900 मीटर पाइप  बिछाकर हर घर को घरेलू क्रियाशील नल कनेक्शन के माध्यम से जोड़ा गया।

 इस योजना के माध्यम से 280 परिवारों को घर पर ही शुद्ध नल से जल मिल रहा है। साथ ही शासकीय भवन, स्कूल, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत सभी में नल कनेक्शन दिए गए हैं। इस योजना में जल स्त्रोत एक नलकूप एवं जाली से ढका हुआ कुआं है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि योजना के संचालन संधारण एवं जल कर की वसूली के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भी बनाई गई है जिसमें ग्राम के हर वर्ग को जोड़ा गया है। इसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ  समिति ने  ग्राम सभा में 100 रुपए  जलकर की राशि  लेने का निर्णय लिया था जिसे सर्वसम्मति से मान्य किया गया और आज अधिकतर ग्रामवासी प्रतिमाह 100 रुपए जलकर की राशि भी जमा करते हैं। योजना चलाने का कार्य नल चालक श्रीपाल सोलंकी के द्वारा किया जाता है ।यह प्रतिदिन समय पर जल प्रदाय का कार्य करते हैं।

गांव की बुजुर्ग 80 वर्षीय महिला श्रीमती सजनबाई पति कालू बा ने बताया कि यह पानी की योजना तो हमारे लिए सपने जैसी है। हम कल्पना ही नहीं कर सकते कि आज हमको पानी को लेकर इतना आराम हो गया है। जब पुरानी बातें याद आती है की सिर पर घड़ा रखकर गोदी में बच्चे को लेकर कीचड़ के रास्तों से घर से बहुत दूर जाकर कुए बावड़ी एवं झरिया से पानी लाना एवं घर आकर खाना बनाना एवं दूसरे तमाम कार्य करने में बहुत मुश्किल होती थी किंतु आज हर घर पर प्रतिदिन नल से जल मिलने लगा है। बहुत आराम हो गया है और सभी लोग रोज नहाते हैं, कपड़े धोते हैं स्वच्छ रहते हैं। शुद्ध जल मिलने से अब गांव में बीमारी भी कम होती है । सजन बाई ने कहा कि यदि प्रधानमंत्रीजी एवं मुख्यमंत्रीजी आ जाएं तो मैं उनको प्रणाम करके बहुत--बहुत धन्यवाद बोलूंगी। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंदाबाई पति शिवनारायण मालवीय, पुष्पाबाई प्रेमचंद श्री शांतिलाल धानक सभी जल जीवन मिशन की  इस योजना से काफी प्रसन्न है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें