Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: रोचक : देखिये जनसुनवाई मे आए बालक यश गांधी ने क्यों ? दिया कलेक्टर को आवेदन !

admin

Tue, Apr 25, 2023

रतलाम 25 अप्रैल 2023/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा संवेदनशीलता के साथ जनसुनवाई करते हुए आवेदनों का निराकरण किया गया। आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा कई अधिकारियों को मोबाइल पर निर्देशित किया गया। साथ ही वीसी के माध्यम से कनेक्ट एसडीएम से भी चर्चा कर उनको उनके क्षेत्र के संबंध में आवेदन पर निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में रतलाम की आवेदिका श्रीमती ज्योत्सना निरंजनी निवासी सिविक सेंटर ने आवेदन दिया कि उनका एक प्लाट बिरियाखेड़ी में है। प्लाट से लगे हुए एक निजी स्कूल की संचालिका द्वारा उनके प्लाट पर कब्जा करने की नियत से निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसे तत्काल रुकवाया जाए। कलेक्टर ने आवेदन पर तत्काल नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि मौके पर जाएं, निर्माण रोके, जांच करें तथा जांच के पश्चात अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

रतलाम के ब्राह्मणों का वास के कपिल शर्मा ने आवेदन दिया कि उनकी पत्नी मोनिका गंभीर रूप से बीमार हैं। उपचार पर समस्त जमा पूंजी खर्च हो चुकी है, कर्ज भी ले लिया है परंतु ऑपरेशन शेष है, जिस पर 3 से 4 लाख रुपए तक आएगा, मदद की जाए। कलेक्टर ने आवेदन पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर को दूरभाष पर निर्देशित किया कि मरीज की मदद करें, जितना अधिकाधिक संभव हो सके मरीज की हेल्प की जाए। प्रार्थी की पत्नी को एम वाय हॉस्पिटल इंदौर ले जाना है, इसके लिए शासकीय एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाए और राशि से भी मदद की जाए।

जन समस्या के लिए छोटे से बालक ने दिया आवेदन : जनसुनवाई मे आए बालक यश गांधी ने आवेदन दिया कि रतलाम में रोड पर जो कार्य हो रहा है वह व्यर्थ है क्योंकि कई जगह पर लोग अपनी गाड़ियां लगा जाते हैं जिस वजह से वहां ट्रैफिक जाम होता है और आने जाने में दिक्कत होती है। शहर में रोड पर लोग अपनी ठेला गाड़ी लगाने लगे हैं। सब्जी मंडी को उसके पूर्व स्थान पर भेजा जाए। पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाए। आवेदन पर नगर निगम आयुक्त को कलेक्टर द्वारा कार्य योजना तैयार कर निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें