Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: जिला स्तरीय जन सुनवाई में 89 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी

admin

Tue, Mar 28, 2023

रतलाम 28 मार्च 2023/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मुख्य रूप से जन सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को शिकायत आवेदनों का निपटारा के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर के अलावा एसडीएम श्री संजीव पांडे तथा श्री त्रिलोचन ने भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 89 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए।

जनसुनवाई में सैलाना के रहने वाले गोवर्धनलाल वाले ने आवेदन दिया कि नगर परिषद द्वारा उसको उसकी दुकान आवंटित नहीं की जा रही है। आवेदन पर सैलाना,एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया जनसुनवाई में बाजना की राजूबाई कालीबाई द्वारा बाजना के मिडिल स्कूल तथा प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन में अनियमितता की शिकायत की गई। इस पर सीईओ जिला पंचायत को परीक्षण करके समुचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार गणेश नगर नयागांव राजगढ़ रतलाम निवासी भागीरथ पंचाल द्वारा शिकायत की गई कि उसका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में है, उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 80 हजार रूपए निकाल लिए गए हैं जबकि इसकी जानकारी प्रार्थी को नहीं थी। पासबुक एंट्री करवाने गया तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से बगैर अनुमति, बगैर डायरी लिए जाली हस्ताक्षर करके 80 हजार रूपए निकाल लिए। बैंक मैनेजर को बताया गया तथा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मांगे गए तो बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि डेढ़ वर्ष हो गए हैं, हमारे यहां कैमरे बंद हैं। मैनेजर ने कहा कि हम हमारे बैंक की तरफ से कार्रवाई कर रहे हैं, आप भी कार्रवाई करें। इस कारण जनसुनवाई में आया, शिकायत पर जांच हेतु कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया गया।

ग्राम झालवा तहसील जावरा निवासी शंकरलाल प्रजापत ने आवेदन दिया कि उसको पिछले 26 महीने से ग्राम पंचायत ने बकाया वेतन नहीं दिया है जबकि वहां 15 सालों से ग्राम पंचायत में भर्ती का काम ईमानदारी से करता आ रहा है। सरपंच पति एवं सचिव द्वारा परेशान किया जा रहा है। बकाया वेतन मांगने पर काम से निकालने की धमकी देते हैं। वीडियो बनाकर टॉर्चर करते हैं, शांति भंग करने के प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हैं। सरपंच पति सचिव दोनों रिश्वत की मांग करते हैं। आवेदन पर कार्रवाई के लिए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया।

ग्राम खेरवाड़ा तहसील जावरा के प्रकाश पिता स्वर्गीय सीताराम ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है, उसकी भूमि दिलवाई जाए। आवेदन पर एसडीएम जावरा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत चंदेरा जनपद पंचायत सैलाना के सरपंच द्वारा आवेदन दिया गया कि ग्राम बल्लीखेड़ा से चंदेरा तक पक्की सड़क नहीं होने से आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, अतः सड़क बनवाई जाए। आवेदन पर महाप्रबंधक एमपीआरडीसी को निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें