Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जनसुनवाई में आए 46 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश

admin

Tue, Feb 20, 2024

रतलाम 20 फरवरी 2024/  जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान प्राप्त 46 आवेदनों के निराकरण हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव तथा अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई द्वारा संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान मोहन नगर रतलाम निवासी संतोषबाई पांचाल ने आवेदन देते हुए बताया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण प्रार्थिया की समग्र आई.डी. में त्रुटिपूर्ण जानकारी इन्द्राज होने से विगत सात-आठ माह से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ मिलना बन्द हो गया है। निगम के कर्मचारियों से बात करने पर कहते हैं कि अन्य विभाग से आई.डी. ठीक होगी। महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया कि आई.डी. ठीक करने का कार्य नगर निगम का है। दोनों ही विभाग समग्र आई.डी. ठीक नहीं कर रहे हैं। प्रार्थिया की आर्थिक स्थिति भी अत्यन्त दयनीय है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। समस्या का निदान कर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि दिलवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम को प्रेषित किया गया है।

सैफी नगर के रहवासियों द्वारा संयुक्त रुप से जनसुनवाई में बताया गया कि सैफी नगर वार्ड 20 दीनदयाल नगर से जुडा हुआ है तथा उसमें स्थित बगीचे की जमीन पर प्लाट काटने की नियत से भू-माफियाओं से सांठगांठ कर 11 फरवरी को सडक निर्माण हेतु चूना लाईन डाल दिया जिसका मोहल्ले के रहवासियों द्वारा विरोध करने पर संबंधित पार्षद व ठेकेदार द्वारा कहा गया कि उक्त जमीन पर रोड बनाने की अनुमति दी गई है। इस सम्बन्ध में सी.एम. हेल्पलाईन पर शिकायत करने पर कार्य रोक दिया गया है। उक्त बगीचे की जमीन पर तार फेंसिंग की जाकर पेड-पौधे लगाए जाकर बगीचे का स्वरुप प्रदान किया जाएताकि जमीन पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं हो सके। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम को भेजा गया है।

ग्राम रत्तागढखेडा निवासी मीराबाई ने बताया कि प्रार्थिया की कृषि भूमि ग्राम में ही स्थित है जिस पर फसल लगी हुई है। समीप के खेत से निकलने वाला पानी प्रार्थिया के खेत में एकत्रित हो रहा है जिससे फसल को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारी बढने का खतरा पैदा हो गया हैकृपया निराकरण करें। आवेदन जनपद सीईओ को निराकरण के लिए भेजा गया है। पुरोहितजी का वास रतलाम निवासी सायरा बी. पति रईस खाँ ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थिया द्वारा एक निजी स्कूल में आठ वर्ष तक अध्यापन कार्य किया गया परन्तु निजी कारणों से विद्यालय छोड दिया। विद्यालय द्वारा प्रार्थिया का एक माह का वेतन तथा पी.एफ. राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कृपया भुगतान करवाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए जिला शिक्षा विभाग को भेजा गया है।

थावरिया बाजार रतलाम निवासी घनश्याम कसेरा ने बताया कि थावरिया बाजार भंडारी गली स्थित श्री गणेश मंदिर की दीवार पर विद्युत खंभा टूटकर गिर गया जिससे मंदिर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना की शिकायत विद्युत वितरण कम्पनी को की जा चुकी है परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उचित कार्यवाही की जाए। आवेदन निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी को प्रेषित किया गया है।

ग्राम हिम्मतगढ के निवासियों ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि ग्राम हिम्मतगढ से पलाश फण्टे तक आवागमन हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजनान्तर्गत सडक निर्माण हेतु विगत एक वर्ष पूर्व राशि स्वीकृत होने के बाद भी सडक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ हैजिससे राहगीरों के साथ ही आमजन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। साथ ही गांव के विद्यार्थियों को स्कूल तथा कालेज जाने में काफी दिक्कतें होती हैं एवं घटना-दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें