Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: खबरो का हुआ असर : धराड़ तथा लुनेरा में मिली अव्यवस्था, कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी

admin

Wed, Nov 22, 2023

रतलाम 22 नवंबर 2023/ जिले में किसानों को सुचारू ढंग से खाद उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा नियोजित ढंग से व्यवस्था की गई है। इसके तहत न केवल खाद विक्रय स्थलों पर निगरानी के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं बल्कि सहकारी संस्थाओं में खाद की उपलब्धता, स्टॉक, वितरण इत्यादि की गहन जांच के लिए अधिकारी पहुंच रहे हैं। कलेक्टर के आदेश पर बुधवार को रतलाम ग्रामीण में तहसीलदार सुश्री पिंकी साठे, श्री कुलभूषण शर्मा, श्री मनोज चौहान द्वारा शिवपुर, नामली, बिलपांक,  लुनेरा, धराड़ इत्यादि सहकारी समितियों में खाद वितरण, उपलब्धता आदि की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न सहकारी समितियों में खाद वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

तहसीलदार रतलाम ग्रामीण सुश्री पिंकी साठे द्वारा ग्राम धराड स्थित सहकारी समिति पहुंचकर यूरिया खाद के वितरण के संबंध में जांच की गई। इस दौरान कर्मचारी सहायक प्रबंधक मधु चौहान, कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मज्ञ चौहान से स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर मांगे जाने पर संबंधित द्वारा स्टाक रजिस्टर नहीं बनाया जाना बताया गया। वितरण रजिस्टर जो समक्ष में प्रस्तुत किया गया वह बिना पेजिंग का होकर अनियमित था। स्पष्ट किया जाना संभव नहीं था कि वितरण रजिस्टर से किस कृषक को किस दिनांक को कितना खाद वितरित किया गया। खाद की उपलब्धता और वितरण उपरांत स्टॉक का भी कहीं रिकॉर्ड संधारण नहीं किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि वितरण परमिट के आधार पर खाद वितरित किया जा रहा है। रबी मौसम की परमिट बुक मांगे जाने और उसकी जांच करने पर भी खाद वितरण के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं हुई।

समिति द्वारा पंजीबद्ध सदस्यों का रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इस प्रकार की कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई। पीओएस मशीन से प्राप्त स्टॉक पर्ची के आधार पर धरा़ड़ सोसायटी में कुल 36.45 मेट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता जांच के समय प्रदर्शित हुई। गोदाम में रखे गए खाद की बोरियों की गिनती करवाई जाने पर कुल 565 बोरी में 25.425 मेट्रिक टन यूरिया ही मौके पर गोदाम में उपलब्धता पाया गया, शेष 10.620 मेट्रिक टन यूरिया के वितरण की जानकारी कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध नहीं करवाई गई। तहसीलदार द्वारा रबी फसल की चालू पंजीयां अग्रिम जांच हेतु जप्त कर ली गई। कर्मचारियों को अगले नंबर की परमिट बुक से वितरण परमिट जारी करके खाद के निरंतर वितरण के लिए निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार लुनेरा में सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण के संबंध में स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण रजिस्टर मांगे जाने पर संबंधित द्वारा स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत किया गया जिसमें विगत 15 नवंबर का रिकार्ड संधारित किया जाना पाया गया। स्टॉक रजिस्टर में काटा-पीटी कर आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की गई है। उपस्थित कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत खाद वितरण रजिस्टर में रिकॉर्ड शुद्धता के साथ संधारित करना नहीं पाया गया। इस प्रकार कर्मचारियों द्वारा गंभीर अनियमित की जाना पाई गई है। पीओएस मशीन से प्राप्त स्टॉक पर्ची के आधार पर समिति में कुल 33.57 मैट्रिक टन यूरिया, यानी 733 बोरियां पाई गई। मौके पर गोदाम में रखी यूरिया खाद की बोरियां गिनने पर 576 बैग ही स्टॉक में पाए गए। शेष 166 बोरियों के मामले में कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। तहसीलदार द्वारा मौके पर अग्रिम जांच हेतु चालू पंजिया जप्त की गई। कर्मचारियों को अगले नंबर की परमिट बुक से वितरण परमिट जारी करके निरंतर खाद वितरण हेतु निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें