Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: दुर्घटना हुई तो विभागीय अधिकारी के विरुद्ध होगी FIR : कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

admin

Tue, May 21, 2024

रतलाम 20 मई 2024/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को संपन्न हुई। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित पत्रों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।

बैठक में एसडीएम सैलाना श्री मनीष जैन द्वारा बताया गया कि बाजना क्षेत्र में खीरपुर-केलकच्छ मार्ग पर माही नदी पर बनाया गया पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे दुर्घटना का अंदेशा है। इस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया कि पुल की मरम्मत तत्काल प्रारंभ करें। यदि वहां कोई दुर्घटना होती है तो जिम्मेदार विभाग का अधिकारी होगा। कलेक्टर में एसडीएम सैलाना को निर्देशित किया कि दुर्घटना होने पर विभागीय अधिकारी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए, कलेक्टर द्वारा बैठक में ही पीएमजीएसवाई के अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कलेक्टर द्वारा ग्रीष्म के मद्देनजर ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा नगर पालिका अधिकारियों को दिए गए। बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों को आवश्यक भू-आवंटन के संबंध में भी कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। मिलावट के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य पदार्थों के नमूने लगातार लेने के निर्देश दिए।

जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में उपलब्ध सीटों पर युवाओं को दाखिला देने के संबंध में कलेक्टर ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभागीय क्षेत्र में सघन प्रचार प्रसार करें ताकि आधिकाधिक इच्छुक युवा आईटीआई में प्रवेश ले सकें। शिक्षा विभाग को जिले के समस्त स्कूलों में तथा ग्रामीण विकास विभाग को ग्राम पंचायत में आईटीआई प्रवेश, उपलब्ध सीटों की संख्या, विभिन्न ट्रेडवॉर उपलब्ध सीटों की स्थिति आदि जानकारी विस्तृत रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें