Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: जिला पंचायत CEO श्री मती जमुना भिड़े ने ग्राम पंचायत सचिव को किया निलंबित

admin

Fri, May 26, 2023

रतलाम 26 मई 2023/ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े ने शुक्रवार को जनपद आलोट की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया। प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया। जनपद पंचायत सभाकक्ष में सचिवों की बैठक लेकर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान श्रीमती भिड़े द्वारा ग्राम पंचायत खेताखेड़ीनिपनिया लीलालूनी एवं रिछाँ का भ्रमण किया गया।

खेताखेड़ी में नवीन स्वीकृत ग्राम पंचायत भवन का निर्माणकार्य बंद पाया गया। निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है,  सामान्य स्वच्छता की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई। ग्राम सचिव  गजेंद्रसिंह डोडिया का फटकार लगाकर दो दिवस में ग्राम की स्थिति सुधारने की हिदायत दी गई । अधूरे पड़े पंचायत भवन का निर्माण तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत निपनिया लीला में गौशालासेग्रीगेशन शेड एवं पौधारोपण का निरीक्षण किया गया। ग्राम सचिव को शीघ्र कचरा संग्रहण वाहन क्रय कर अपशिष्ठ प्रबंधन कार्य शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत रिछा एवं लूनी में ग्राम पंचायत भवन सेग्रीगेशन शेड एवं कचरा संग्रहण वाहन का निरीक्षण किया गया।

जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2, लाड़ली बहना योजनाप्रधान आवास योजना ग्रामीणस्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणमनरेगाजीपीडीपी एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। सभी योजनाओं में शासन निर्देशानुसार लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने हेतु निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत माधोपुर की प्रगति सभी योजनाओं में नगण्य पाई गई इस पर ग्राम पंचायत सचिव श्री गोपालसिंह चंद्रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। ग्राम पंचायत कसारी चौहान के सचिव बैठक के अनुपस्थित पाये गये, उन्हें नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें