Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: स्वर्ण नगरी के सर्राफा एसोसिएशन द्वारा की गई स्वर्णिम घोषणा

admin

Mon, May 6, 2024

रतलाम जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान 13 मई को रिकॉर्ड मतदान के लिए जोर-शोर से मतदाता जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 13 मई को मतदान दिवस पर रतलाम जिला देश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित हो, इस मंशा को लेकर कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने शनिवार को रतलाम शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों आदि की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की मतदान में सहभागिता कराने के लिए प्रेरित किया।

उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट : कलेक्टर श्री बाथम की पहल पर स्वर्ण नगरी रतलाम के स्वर्ण व्यापारियों के सर्राफा एसोसिएशन द्वारा घोषणा की गई कि रतलाम शहर की सर्राफा दुकान पर आने वाला ग्राहक अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाएगा तो उसे सोने तथा चांदी के आभूषण की खरीदी पर छूट दी जाएगी।

स्वर्ण आभूषण खरीदी पर आधा प्रतिशत तथा चांदी आभूषण खरीदी पर एक प्रतिशत की छूट : बैठक में सर्राफा एसोरिएशन अध्यक्ष श्री झमक भरघट ने कहा कि रतलाम का सर्राफा व्यापारी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अधिकाधिक मतदान हेतु अभियान में सम्मिलित है। कलेक्टर श्री बाथम की पहल पर सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारी, ज्वेलर्स अपनी दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को मतदान के बाद अमिट स्याही लगी उंगली दिखाने पर स्वर्ण आभूषण पर प्रत्येक 10 ग्राम की खरीदी पर मूल्य का 0.5 % की छूट प्रदान करेंगे जो आज की स्थिति में लगभग 350 रुपए होती है। इसी प्रकार चांदी के आभूषण की खरीदी पर ग्राहक 1 % की छूट पाएगा जो आज की स्थिति में लगभग 600 रुपए है, यह छूट 13 मई से लेकर आगामी 20 दिनों तक दी जाएगी। झमक भरगट ने बताया कि सर्राफा एसोसिएशन ने मतदान करने वालों को खरीदी में छूट देने के लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें