Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं : कलेक्टर श्री राजेश बाथम

admin

Tue, Jul 2, 2024

रतलाम 01 जुलाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस क्रम में कलेक्टर श्री राजेश कुमार बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव द्वारा अभियान हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हांकित करने के लिए ग्राम बिरमावल एवं नौगांवकला जनपद पंचायत रतलाम, ग्राम हल्द्वानी जनपद पंचायत पिपलोदा क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ग्राम बिरमावल के कंवलका माता मंदिर पहुंचे, वहां दर्शन उपरांत बिरमावल की पहाड़ी पर वन मंडल अधिकारी श्री दोहरी एवं अन्य विभाग अधिकारियों के साथ पौधा रोपण कार्य किया। उन्होंने कंवलका माता की पहाड़ी पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाने एवं सौंदर्यीकरण की कार्य योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिले में एक पौधा मां के नाम अभियान का विस्तारीकरण कर अंतर विभागीय संबंध में आधारित कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री बाथम ने अपील की कि सभी आमजन एक पौधा मां के नाम लगाए। कलेक्टर ने कहा कि हम सबको मिलकर वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण की सुरक्षा करना है, अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हरा-भरा करना है।

कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें, जैविक कचरे से कंपोस्ट उर्वरक बनाएं, प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करें, अधिक से अधिक पौधे लगाएं, यातायात संबंधी साधनों के लिए प्रदूषण रहित साधनों का उपयोग करें, कचरा ना जलाएं, वायु प्रदूषण से बचें। जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर एकाधिक तरीकों से विपरीत प्रभाव होता है।

निरंतर औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण और बदली हुई जीवनशैली जिसमें निरंतर उर्जा की खपत होती है, जो ग्लोबल वार्मिंग को बढावा दे रहा है। जलवायु परिवर्तन से अस्थमा एवं श्वसन संबंधी बीमारियां कैंसर, कार्डियोवास्कुलर बीमारियां, स्ट्रोक, खाद्यजनित बीमारियां, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्ट्रेस संबंधी बीमारियां, न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के प्रकरण परिलक्षित हो रहे हैं।

श्री बाथम ने कहा कि वायु प्रदूषण हवा में ठोस कणों तरल बिन्दु या गैस के रूप में मौजूद कणों के कारण होता है। ये प्राकृतिक या कृत्रिम हो सकते हैं। अति सूक्ष्म कण नासिका या मुंह द्वारा श्वसन के दौरान फेफडों तक पहुंचते हैं। प्रदूषित हवा मानव स्वास्थ्य के लिए बडा खतरा है इससे बचाव के लिए ज्यादा प्रदूषित जगहों पर ना जाएं। पटाखे, कूडा, पत्तियां आदि ना जलाऐं, प्लास्टिक बिल्कुल ना जलाएं। बीडी-सिगरेट का प्रयोग ना करें और दूसरों को ना करने दें। खाना पकाने के लिए धुआरहित ईंधन का प्रयोग करें, हरियाली रखे। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें यथासंभव घर में किचन गार्डन बनाऐ। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वन मंडल अधिकारी श्री दोहरे ने बताया कि कंवलका माता मंदिर की पहाड़ी पर वन समितियां के माध्यम से नीम, पीपल, बेलपत्र आदि धार्मिक महत्व के पौधे लगाकर समितियों के माध्यम से इनका संरक्षण किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें