Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान दो ठेकेदारों को कार्य से हटाने के निर्देश एक ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

admin

Thu, Mar 2, 2023

रतलाम 02 मार्च 2023/ जल जीवन मिशन शासन का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जो आमजन की भलाई के लिए संचालित किया जा रहा है। इसमें कार्यरत ठेकेदार कार्य में ढिलाई नहीं बढ़ते अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जल जीवन मिशन की नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा में दिए गए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंजीनियर तथा 11 ठेकेदार उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने दो ठेकेदारों को कार्य से हटाने तथा एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए,  एक को अंतिम चेतावनी दी।

नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन में परिलक्षित देरी के संबंध में पीएचई द्वारा ठेकेदारों की लापरवाही एवं ढिलाई बरतने की जानकारी दिए जाने पर कलेक्टर द्वारा संबंधित ठेकेदारों को बैठक में विशेष रूप से बुलाया गया था। कलेक्टर द्वारा ठेकेदारों से रूबरू चर्चा करके विभिन्न विकासखंडों में निर्माणाधीन नल जल योजनाओं पर चर्चा करते हुए उनकी पूर्णता की समय सीमा तय की गई।

इस दौरान सुखेड़ा, सेमलिया, रणायरा, बरसी, कसारी चौहान, पंथ पिपलोदा, कोटडी, छावनी जोड़ियां ग्रामों में निर्माणाधीन योजनाओं में अवरोध पर चर्चा करते हुए कलेक्टर द्वारा समन्वयकारी निराकरण किया गया। सुखेड़ा में काम अभी चालू हो गया है, सेमलिया में 1000 मीटर पाइप लाइन डालने का कार्य बाकी है जो 10 मार्च तक पूर्ण कर दिया जाएगा। कसारी चौहान में 16 मार्च तक कार्य पूरा होगा। ग्राम बरसी में नल जल योजना के विद्युत कनेक्शन के संबंध में बैठक से ही कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत से चर्चा कर निर्देशित किया

बैठक में कलेक्टर द्वारा ठेकेदार नानक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा दिव्या इलेक्ट्रिकल को कार्य से हटाकर नया टेंडर करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पाटीदार बोरवेल मंदसौर को अंतिम चेतावनी दी गई। एसके इंफ्रास्ट्रक्चर दलोदा को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें