Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जिला स्तरीय जनसुनवाई : 44 आवेदन प्राप्त, निराकरण हेतु विभागों को निर्देश

admin

Tue, Sep 10, 2024

रतलाम 10 सितंबर 2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई इस दौरान 44 आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर आवेदकों से सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव तथा एसडीएम श्री अनिल भाना ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

जनसुनवाई में सैलाना के डॉ दिशांत चंडालिया ने आवेदन दिया कि उनके नेहरू मार्ग स्थित मकान की पूर्व दिशा में स्थित दीवार का कुछ हिस्सा नगर के एक अन्य व्यक्ति द्वारा बगैर अनुमति के रातों-रात गिराकर जबरन कब्जा करके अवैध पक्का निर्माण कर लिया गया है। इस संबंध में आवेदक द्वारा आपत्ती लेने पर सामने वाले व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज तथा धमकी दी गई है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया है। ग्राम असावती के कन्हैयालाल पिता भेरूलाल ने वर्ष 2002 में अपनी कृषि भूमि में लगाए सागवान के पौधे विक्रय करने की अनुमति मांगी, आवेदन पर तहसीलदार जावरा का प्रतिवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

आलोट के ग्राम पिपलिया मारू निवासी श्यामलाल पिता रामचंद्र ने आवेदन दिया कि वह गांव में वर्षों से दुकान बनाकर उसमें व्यवसाय कर रहे हैं, रंजिश रखने वाले गांव के व्यक्ति जबरन श्यामलाल और उसके पिता को दुकान से बैदखल करना चाहते है, अन्य व्यक्तियों को सूचना पत्र नहीं दिया गया है परंतु रंजिश के कारण उसकी दुकान को तोड़ने का आदेश तहसीलदार द्वारा दिया गया है। तहसीलदार द्वारा समानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा मौखिक रूप से तहसीलदार द्वारा दुकान तोड़ने का आदेश दिया गया है। दोनों दिव्यांग पिता पुत्रों ने अपनी दुकान को बचाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर आवश्यक जानकारी एवं कार्रवाई हेतु एसडीएम आलोट को निर्देशित किया गया।

तहसील ताल के ग्राम पीपल खेड़ी निवासी अमराजी गुर्जर ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि को अन्य के नाम से कर दिया गया है। कार्रवाई के लिए आलोट एसडीएम को निर्देशित किया गया। आलोट के ही ग्राम खजूरी देवड़ा निवासी श्रवण नाथ ने तहसीलदार आलोट द्वारा दबाव के चलते भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्रवाई कर शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के संबंध में उचित जांच कर कार्रवाई हेतु आवेदन दिया। आवेदन पर कार्रवाई के लिए आलोट एसडीएम को दिशा निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें