Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: पत्रकार दीप मिलन समारोह : विधायक चेतन्य काश्यप ने सकारात्मक भूमिका के लिए मीडिया को धन्यवाद देकर की खुशहाली की कामना : Video

admin

Fri, Nov 10, 2023

रतलाम 10 नवंबर। मालवा में 70-80 वर्ष पूर्व रतलाम का जो स्थान था, उसे वह फिर से दिलाना है। दीपावली खुशहाली का पर्व है और एटलेन एक्सप्रेस वे एवं मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर रतलाम के लिए खुशहाली लेकर ही आ रहे है। इनसे रतलाम मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनेगा। 4 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी रतलाम में यह बात कह गए है। उन्होने चुनाव जीत पर लड्डू के साथ रतलाम की सेव खाने की बात कहकर भी शहर का मान बढ़ाया है।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने पत्रकार दीप मिलन समारोह में कही। उन्होने कहा कि विकास के लिए सकारात्मक होना जरूरी है। दस वर्षों के विधायक काल में शहर विकास के लिए जितने भी सकारात्मक प्रयास किए है, उनमें सफलता मिली है। आने वाले वर्षों में रतलाम के लिए एटलेन एक्सप्रेस वे और मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर सबसे महत्वपूर्ण होगा। रतलाम के इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री जी के हाथ बीना रिफायनरी के कार्यक्रम में हुआ है। वैसे तो यह 460 करोड़ का प्रकल्प है लेकिन इसके शुरू होने तक 75 हजार करोड़ का औद्योगिक विनियोग होगा और करीब 1 लाख 75 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इन प्रकल्पों से रतलाम की दशा और दिशा दोनों बदलने वाली है।

श्री काश्यप ने कहा कि मध्य प्रदेश का चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योकि इससे विकास के संकल्प पूरे करने का मार्ग प्रशस्त होगा। पिछले चुनाव में मामूली अंतर से भाजपा सरकार नहीं पाई थी, लेकिन बाद में उसकी रीति-नीति से पुनः सरकार बनी। भाजपा सरकार बनने के बाद कोरोना काल के तीन साल के काल खंड में विकास की गति रुकी रही। इस दौरान मेडिकल कॉलेज और उसके अस्पताल का पूरे क्षेत्र को लाभ मिला। ऑक्सीजन के प्रबंध का कार्य भी सुचारू रूप से हुआ। कोरोना के बाद विकास ने गति पकड़ी है।

https://youtu.be/4bGARK03M4E?si=l00Z6FiRsI4atqq-

श्री काश्यप ने कहा कि अवैध और अविकसित कॉलोनियों के नियमितिकरण में रतलाम प्रदेश में अव्वल है। सड़कों के नव निर्माण कार्य भी चल रहा है। एक्सप्रेस वे बनने का जितना महत्व नहीं होता उससे अधिक स्थानीय स्तर पर उससे होने वाले लाभों का अधिक महत्व है। रतलाम में पहले ही 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष निवेश क्षेत्र की कल्पना की गई थी, जिसका लाभ मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में अब एटलेन एक्सप्रेस के साथ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें