Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: व्यापारियों को भय और आंतक के कानूनों से मुक्त कराएगी कांग्रेस

admin

Mon, Jun 19, 2023

जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का सार्थक, उपयोगी और प्रभावी संवाद : 2023 समारोह रतलाम में हुआ संपन्न
रतलाम। वर्तमान की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में व्यापारी, किसान, उद्योगपति, बेरोजगार सभी परेशान है। व्यापारी और उद्योगपति भय और आंतक के बीच व्यापार कर रहे है। तमाम तरह के करों की वसूली के कारण छोटे व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनते ही व्यापारियों और उद्योगपतियों को बड़ी राहत प्रदान की जाकर उन कानूनों में संशोधन कराया जाएगा जो व्यापारियों के लिए संकट का कारण बने हुए है।

उक्त बात प्रदेश सरकार के पूर्व उच्चशिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने शनिवार को जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित संवाद-2023 समारोह में कही। इस मौक पर तमाम व्यापार से जुड़े व्यापारियों व्यापार में आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से प्रकोष्ठ के नेताओं को अवगत कराया।

समारोह में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहां कि रतलाम में सेव, सोना और साड़ी जिस तरह अपनी कसौटी पर खरे उतरते है, उतने ही खरे यहां के व्यापारी भी है। मगर अफसोस है कि यहां के व्यापारियों को काले कानूनों का सामना कर व्यापार मेे परेशानियां झेलना पड़ रहा है। उन्होने कहां कि वर्तमान की भाजपा सरकार नारों और वादों पर चल रही है और धरातल पर किसी भी वर्ग के लिए को काम नही हो रहा है। कांग्रेस की सरकार आने पर इन तमाम विसंगतियों को दूर कर व्यापारियों को बड़ी राहत दी जाएगी।

जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विशाल डांगी के नेतृत्व में आयोजित संवाद-2023 समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिया ने की वही मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री दीपक जोशी शामिल रहे। विशेष अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कल्याणी, जयेश झालानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारियां, और पूर्व विधायक पारस सकलेचा मौजूद थे।

संवाद 2023 समारोह की भूमिका और स्वागत भाषण की प्रस्तुति देते हुए में जिलाध्यक्ष विशाल डांगी ने कहां कि रतलाम का व्यापारी वर्षो से मूलभुत सुविधाओं को तरस रहा है। व्यापारी सरकार के अवैतनिक कर्मचारी है, मगर सरकार व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है, तमाम तरह के कानूनों के कारण व्यापारियों के मन मेें हमेशा भय बना रहता है।

श्री डांगी ने कहां कि सरकारी अमला लगातार नियम कायदों के नाम पर व्यापारियों का शोषण करता आ रहा है। हम चाहते है अगर रतलाम के व्यापार को बढ़ावा देना है तो कानूनों में व्यापार के हित से जुडी नीतियों का समावेश किया जाना चाहिए।

समारोह में प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कल्याणी ने कहां कि आने वाले समय में चुनी जा रही कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों व उद्योगपतियों को बड़ी राहत दी जाएगी। इनकी दिक्कतों को कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल कर तमाम विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

सहनशील और संस्कारी है रतलाम के व्यापारी : प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिय़ा नेे कहां कि रतलाम में सेव, सोना और साड़ी तो मशहूर है साथ ही यहां के व्यापारी भी सहनशील और संस्कारी है। हमे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में व्यापारी जिल्लत, भय और आतंक के बीच व्यापार करने पर मजबूर है। व्यापारियों से तमाम तरह के करों की वसूली की जा रही है, मगर उन्हे सुविधाए शून्य दी जा रही है। पीएम और सीएम केयर फंड के नाम पर वसूली होती है, मगर छोटे व्यापारियों के सुनवाई कभी होती ही नही है। सरकार संविधान को मानने की बजाय अपनी मनमानी पर उतारु है।उन्होने कहां कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में हम सभी प्रदेश के हर जिले में जाकर व्यापारियों और उद्योगपतियों की दिक्कतों को समझ रहे है और इन दिक्कतों को कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल कर सरकार बनते ही दूर किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, जयेष झालानी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारियां आदि नें भी अपने विचार व्यक्त कर व्यापारियों को राहत दिलाने का संकल्प लिया है।

जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के संवाद 2023 समारोह में अतिथियों के समक्ष विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारियों ने अपनी परेशानी रखी और उनका निदान कराने की मांग की है।

रतलाम के साड़ी व्यापार से जुड़े संजय चणोदिया ने कहां कि रतलाम का साड़ी व्यवसाय देश के कई राज्यों तक फैला है, मगर रतलाम में इस व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास कभी किए ही नही गए है। यहां के प्रमुख साड़ी बाजारों में मूलभुत सुविधाओं का अभाव है, जिन्हे दूर किया जाना चाहिए।

रतलाम सराफा व्यापार से जुड़े किर्ती बडज़ात्या ने कहां कि सरकार की गलत नीतियों के कारण रतलाम का सराफा व्यापार लगातार प्रभावित होता आ रहा है। उन्होने कहां कि धारा 411 का सहारा लेकर पुलिस महकमा सराफा व्यापारियों को आए दिन परेशान करता है और यह शोषण वर्षो से होता आ रहा है। इस कानून में संशोधन कर व्यापारियों का राहत दिलाई जाना चाहिए। इसी तरह संजय छाजेड़ ने भी पुलिस की चालानी वसूली का विरोध कर सराफा क्षेत्र में मूलभुत सुविधाए देने की मांग प्रस्तुत की है।

सराफा व्यापार से जुड़े व्यापारी उमराव मूणत ने कहां कि सरकारे बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम हो रही है, मगर रतलाम का व्यापारी वर्षो से युवाओं को रोजगार देता आ रहा है, मगर सरकारे व्यापारियों पर तमाम तरह के टेक्स और कानून लाद कर परेशान करती आ रही है। छोटा व्यापारी हर कानून का पालन करनें में सक्षम नही होता है, ऐसे में हर वर्ग के व्यापारी को कानूनों में राहत मिलना चाहिए।
नमकीन व्यापारी हर्षित खण्डेलवाल ने नमकीन कलस्टर विकास पर जोर दिया।

आटो मोबाईल से जुड़े व्यापारी विजय नवलखा नें कहां रतलाम में सेव, सोना और साड़ी के साथ ही प्रापटी लेन-देन से भी कई लोग जुड़े हुए है, मगर यहां के रजिस्ट्रार आँफिस में व्यापारियों को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, चार-चार दिन सर्वर डाऊन रहते है। बुजुर्गो और महिलाओं के लिए मूलभुत सुविधाओं का अभाव वर्षो से बना हुआ है। रतलाम के औधोगिक क्षेत्र में बिजली, पानी और सडक़ की मांगे वर्षो से की जा रही है जो आज तक पूरी नही हो पाई है।

सब्जी और फल व्यापारी के साथ ही नगर निगम परिषद में पार्षद सलीम भाई ने प्याज और लहसुन व्यापार पर की जाने वाली टेक्स वसूली से अतिथियों को अवगत कराते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 1.5 प्रतिशत की वसूली हो रही है, वही राजस्थान और गुजरात में 0.5 प्रतिशत टेक्स वसूला जा रहा है।

जावरा व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े व्यापारी ने बताया कि जावरा सहित पूरे रतलाम जिले का किराना व्यापारी सैम्पलिंग के नाम पर होने वाले शोषण से परेशान है, अफसर और कर्मचारी जब चाहे तब दुकान में घुसे चले आते है और व्यापारियों को परेशान करते है, हर व्यापारी पर 30 से 40 हजार रुपए जुर्माना हर साल वसूला जा रहा है।

सैलाना से आए व्यापारी ने मौजूदा सरकार पूंजिपतियों की विचारधार रखती है, कई तरह के लोन पर सब्सिीडी खत्म की जा चुकी है जिससे छोटे व्यापारी परेशान है। उन्होने सैलाना क्षेत्र में औधौगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग की है।

समारोह में ये भी रहे मौजूद : संवाद -2023 समारोह में शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना फैयाज मंसूरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभू राठोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, नीलू अग्रवाल, पियूष बाफना, धमेन्द्र मंडवारिया विनोद मेहता संजय मंडोत आयुष जैन बाबू सेठ पिरोदिया साजिद मंसूरी सोनू व्यास रामबाबू शर्मा पीयूष बाफना अविजीत सुराना मनोज शर्मा प्रकाश लोढ़ा अंकित सिसोदिया मावा वाला राकेश आचार्य हर्षित खंडेलवाल देवेंद्र कुमार धारीवाल सौरभ संघवी सौरभ अग्रवाल वैभव पितलिया रूपेश कर बेटा आशुतोष सोनी अनिल नांदेड़ अल्पेश नागोरी मोहन भाई पट्टी वाला सहित विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें