Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जनसुनवाई में 2 महिलाओं द्वारा एक ही ब्याजखोर की कलेक्टर से शिकायत

admin

Tue, Mar 21, 2023

जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के समक्ष शहर की दो महिलाओं सुनीता पति दिलीप एवं सपना पति सुदेश द्वारा शहर के एक अन्य व्यक्ति के संबंध में ब्याज खोरी की शिकायत की गई। महिला सुनीता ने बताया कि उसने बेटे की शादी में ठाकुरदास सतवानी से ढाई लाख रुपए लिए एवं उसके बदले चेक और एटीएम कार्ड गिरवी रखे। डेढ प्रतिशत ब्याज पर प्रति माह ब्याज 3750 रुपए आता है पर वह हमारे एटीएम से 10 हजार रुपए हर महीने निकालता है। जिसका 3750 ब्याज और 6250 मूल में कटता है। कोरोना काल तक में भी उसने हमसे से रुपए लिए। जब हमने उससे पूछा कि कितने रुपए उतरे और कितने बाकी हैं तो वह कहता हैं अभी बहुत पैसा बाकी है, अभी मूल रुपया नहीं उतरा है और ज्यादा सवाल-जवाब करोगे तो तुम्हारा चेक लगाकर जेल भिजवा देंगे। सर हम बहुत गरीब हैं, आर्थिक स्थिति खराब है। हमें इस परिस्थिति से बाहर निकाला जाए।

इसी प्रकार सपना ने आवेदन दिया कि उसने बेटे की शादी में ठाकुरदास सतवानी से 3 लाख 40 हजार रुपए लिए। हमारे 6 एटीएम कार्ड गिरवी रखकर डेढ प्रतिशत ब्याज पर जिसका ब्याज महीने का 5100 आता है पर वह हमारे एटीएम से 15 हजार रुपए हर महीने निकालता था जिसका 5100 ब्याज और 9900 रुपए मूल में कटा। कोरोना कॉल तक में भी उसने हमारे से रुपए लिए और हमने उससे पूछा कि हमारे कितने रुपए उतरे, कितने बाकी हैं तो वह कहते हैं अभी बहुत पैसा बाकी है अभी मूल रुपया नहीं उतरा है और ज्यादा सवाल-जवाब करोगे तो तुम्हारा चेक लगाकर जेल भिजवा दूंगा। हम बहुत गरीब हैं, हमारी आर्थिक स्थिति खराब है इस परिस्थिति से हमें बाहर निकाले। 

महिलाओं के आवेदन पर कलेक्टर ने ठाकुरदास सतवानी को बुलवाया दोनों पक्षों की बात सुनी और अनियमितता की शंका होने पर प्रकरण जांच के लिए पुलिस को सुपुर्द किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें