दीपोत्सव : कलेक्टर ने वृद्धजनों के साथ दिवाली मना कर लिया आशीर्वाद
Raj Kumar Luniya
Mon, Oct 20, 2025
रतलाम मप्र। दीपावली के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने वृद्ध जनों को अपने हाथ से भोजन परोसा और उनकी सेवा की।
चिकित्सा सेवाएं देने के निर्देश : कलेक्टर ने वृद्ध जनों के आयुष्मान कार्ड, एन सी डी कार्ड का अवलोकन किया और सभी वृद्धजनों का नियमित रूप से चिकित्सा परीक्षण करके आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक एंबुलेंस 24×7 आधार पर वृद्ध आश्रम में उपलब्ध रखी जाए ताकि आवागमन में परेशानी ना हो।

स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था : कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कलेक्टर ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं साप्ताहिक आधार पर उपलब्ध कराने, टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराने और सभी वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड बनाकर नियमित प्रविष्टि के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति : कार्यक्रम में सबका मालिक एक वेलफेयर फाउंडेशन के श्री विशाल काश्यप ने बताया कि वृद्ध आश्रम को एक आदर्श वृद्ध आश्रम के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर ने परिसर के बाहर पोषण वाटिका और प्रार्थना स्थल बनाने की बात कही।
Tags :
कलेक्टर_रतलाम
दीपोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन