Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: सी.एम. राइज विद्यालय पढ़ाई के लिए उपयोग कर रहा है नवीन तकनीक

admin

Wed, Jan 17, 2024

रतलाम 16 जनवरी 2024/ रतलाम स्थित सी.एम. राइज विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा का दृश्य जहां स्क्रीन पर कुछ प्रश्न पूछे जा रहे हैं और छात्र रिमोट अनुवाद डिवाइस के बटन पर क्लिक करके जवाब दे रहे हैं। उनके जवाब तत्काल सामने स्क्रीन पर दिखाई देते हैं । जी हां अब यह सीन इस स्कूल की छठी, सातवीं तथा आठवीं कक्षा में रोजाना देखा जा सकता है जिसमें स्टूडेंट साथ ही एप के माध्यम से हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों के लेसन, असेसमेंट और मंथली असेसमेंट दोनों ही क्लिकर डिवाइस के माध्यम से सीख रहे हैं।

क्लिकर डिवाइस एक रिमोट जैसा उपकरण होता है जिसमें ए.बी.सी.डी.ई. तथा यस, नो के ऑप्शन होते हैं । जैसे ही छात्र प्रश्न पढ़ने के बाद ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो उसका दिया हुआ उत्तर स्क्रीन पर दिखाई देता है । छात्र अपना जवाब और सही जवाब दोनों देख पाते हैं, इसके साथ ही शिक्षक सभी विद्यार्थियों उत्तर देख पाते हैं । इससे असेसमेंट को चेक करने में लगने वाले समय की बचत होती है ।

छात्र को एक निर्धारित समय में जवाब देना होता है जिससे वह समय प्रबंधन भी सिखते हैं। विद्यालय के छात्र इस नवीन तकनीक से दी जा रही शिक्षा को लेकर उत्साहित रहने लगे हैं । छात्र को पढ़ाई के बीच में से प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए वह पाठ को ध्यान से पढ़ते और समझते हैं । स्क्रीन पर सभी विद्यार्थियों का जवाब दिखाई दे जाता हैं । अपने नाम और जवाब को लेकर विद्यार्थियों में बड़ी उत्सुकता रहती है कि अब उनका नाम और जवाब आएगा। सी.एम. राइज स्कूल इस प्रकार की नवीनतम तकनीक से अपनी शिक्षा को जोड़कर तकनीक से समृद्ध उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान बनने की और अग्रसर हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें