Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

यातायात जागरूकता अभियान : दुर्घटना के बाद कचरा वाहनों के चालकों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

Raj Kumar Luniya

Thu, Jun 19, 2025

एसपी रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत एवं लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कचरा वाहनों के चालकों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

डीएसपी यातयात श्री आनंद स्वरूप सोनी द्वारा नगर निगम की कचरा गाड़ी के चालको को हाल ही में हुई घटना को लेकर समझाईश दी गई और उन्हें कमर्शियल लाइसेंस, बीमा, फिटनेस का महत्व समझाया। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में एवं अनधिकृत व्यक्ति से वाहन ना चलवाने के लिए समझाईश देकर सचेत किया कि अगर कोई लापरवाही की तो कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी द्वारा माणकचौक पुलिस एवं आमजन से लिए गए सुझाव

उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आन्नद स्वरुप सोनी, व थाना प्रभारी का.निरी.नीलम चौंगड एवं हमराह यातायात टीम द्वारा थाना माणकचौक प्रभारी फिल्ड मे होने से थाने पर पदस्थ ASI छोटेलाल यादव से रतलाम शहर माणकचौक क्षैत्र में यातायात से संबंधित होने वाली समस्या पर चर्चा की गई । बाद सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री झमकलाल भरघट से मिलकर सराफा बाजार चांदनी चौक मे यातायात व्यवस्था के संबंध मे चर्चा की गई और समस्या व सुझाव सुने गए।

स्कूली बच्चों को वाहन एवं यातायात नियमों के संबंध में किया गया जागरूक

कॉन्वेंट तिराहा के पास पार्किंग स्कुल के बच्चे वाहन पार्क करने के संबंध में सुचना मिली थी जिससे बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त पाइंट पर स्पॉट विजिट कर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की प्रिंसीपल मिस निधी मेम से मिलकर उनसे इस संबंध में यातायात प्रभारी श्री मति नीलम चौंगड़ द्वारा स्कुल के बच्चो द्वारा टु-व्हीलर चलाने के संबंध मे चर्चा की गई। स्कूल की प्रिंसीपल मेडम ने बताया कि बच्चो के लिये साईकिल और स्कुल स्टाप के टु-व्हीलर की अनुमति है।

इस संबंध में स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों को समझाइश दी गई कि नाबालिक बच्चों को वाहन चलना अलाउड नहीं है। वाहन चलाते पाए जाने पर पुलिस द्वारा करवाई की जाएगी। इसके बाद स्कुल के अंदर पार्किंग एरिया का निरीक्षण किया गया। तथा सभी स्टाफ एवं स्कूल प्रबंधन को निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करवाने के संबंध में समझाइश दी गई।

यातायात सुधार हेतु जनता के सझाव

  1. नगर निगम का अस्थाई अतिक्रमण अमला व यातायात पुलिस संयुक्त टीम बना कर आपसी समझ से करे शहर में यातायात सुधार के प्रयास

  2. नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जाने वाले टोइंग वाहन ( क्रेन ) को फिर किया जाए शरू

  3. मुख्य चौराहा पर लाखों की लागत से लगाए गए बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल्स को भी किया जाए शुरू

  4. फुटपाथ और सड़क पर दुकान लगा रहे फ्रूट एवं सब्जी विक्रेता व हाथ ठेलो को किया जाए स्थानांतरित

  5. शहर में 2 पहिया एवं 4 पहिया वाहनों के लिए की जाए पार्किंग की व्यवस्था

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें