Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: विकास यात्रा में नल जल योजनाओं के भूमिपूजन लोकार्पण किए गए

admin

Sat, Feb 25, 2023

रतलाम 25फरवरी 2023/ रतलाम जिले में आयोजित की गई विकास यात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों को विकास कार्यों की सौगात मिली। इस विकास यात्रा में 56 नल जल योजनाओं के भूमिपूजन, लोकार्पण किए गए जिनकी कुल लागत लगभग 47 करोड रुपए है।

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि विकास यात्रा में 34 नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया जिनकी कुल लागत 24 करोड़ 91 लाख रुपए है। जिन योजनाओं का भूमिपूजन किया गया उनमें 12 नल जल योजनाएं ऐसी हैं जिनमें से प्रत्येक की लागत एक करोड़ से अधिक है। इसी तरह 22 करोड़ 1 लाख रुपया लागत की कुल 22 नल जल योजनाओं का लोकार्पण विकास यात्रा के दौरान किया गया। इनमें भी आठ नल जल योजनाएं ऐसी हैं जिनमें से प्रत्येक की लागत 1 करोड़ रुपए से अधिक है।

जिले में विकास यात्रा के दौरान जल जीवन मिशन की जिन नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया उनमें रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में ग्राम सांवलिया रुंडी, मोरवानी, कानडरवासा, सीखेड़ी, कालूखेड़ी, भाटी बडोदिया, चोराना, ढीकवा, लक्ष्मणपुरा, पिपलोदा जनपद पंचायत क्षेत्र में भाटखेड़ा, कालूखेड़ा, रियावन, कमलाखेड़ा, बरगढ़, ऊपरवाडा, बड़ायला माताजी, बड़ायला चोरासी, पंचेवा, जावरा जनपद पंचायत क्षेत्र में खजूरिया, बरडिया गोयल, गुर्जर बरडिया, सिंदुरिया, रेवास, सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र में महुडीपाड़ा, जानपालिया, खोरी तथा बाजना जनपद पंचायत क्षेत्रों में काजलीखोरा, केलकच्छ, खेड़ी, घोड़ाखेड़ा, झरनिया, रामपुरिया तथा खेरदा शामिल है। भूमि पूजन की गई जिन नलजल योजनाओं की लागत एक करोड़ से अधिक है उनमें जनपद पंचायत पिपलोदा की भाटखेड़ा, कालूखेड़ा, रियावन, ऊपरवाडा, जावरा की बरडिया गोयल तथा रेवास, जनपद पंचायत रतलाम की मोरवानी, सांवलिया रुंडी, कांडरवासा, सीखेड़ी, ढीकवा, लक्ष्मणपुरा नल जल योजना शामिल है।

जिले में विकास यात्रा के दौरान जिन नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें जनपद पंचायत पिपलोदा की झाझाखेड़ी, चीपीयां, नौलक्खा, सूजापुर, भाटखेड़ी, तालीदाना, बोरखेड़ा, जावरा की बनवाड़ा, रोजाना, नंदावता, आलोट की मीनावादा, पंथ पिपलोदा, मुंडलाकला, रतलाम की मुंदड़ी, लालगुवाड़ी, सैलाना की कुंवरपाड़ा, सकरावदा, सेमलखेड़ा, बावड़ी, इंदिरावलकला, बाजना की कुंदनपुर, आडापथ ग्राम की योजनाएं शामिल हैं।

एक करोड़ रुपए से अधिक लागत की जो योजनाएं लोकार्पित की गई है उनमें पिपलोदा की सूजापुर, आलोट की मीनावादा, पंथ पिपलोदा तथा मुंडलाकला, रतलाम की मुंदड़ी तथा लालगुवाडी एवं बाजना की कुंदनपुर नल जल योजना शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें