Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: कस्तूरबा नगर गली नं 1 से 6 में 50 लाख के सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन

admin

Sat, Apr 1, 2023

रतलाम। शहर के वार्ड क्रमांक 12 कस्तूरबा नगर में गली नंबर 1 से 6 की सड़के 50.52 लाख की लागत से नए सिरे से बनेगी। इन सड़कों के नव निर्माण के कार्य से पूर्व कस्तूरबा नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भूमिपूजन किया।

विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि हम लगातार योजना बद्ध तरीके से रतलाम को विकसित करने का काम कर रहे हैं। विकास की अवधारणा के कई आयाम होते हैं। बुनियादी और सामाजिक विकास में भी कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। जब हम किसी काम को अंजाम देते हैं तो कुछ न कुछ तकलीफ होती है लेकिन एक समय के बाद भविष्य में इसका अलग परिणाम सामने आता है। सड़कों का विषय हर आदमी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यक्ति जब घर से बाहर निकलता है तो सबसे पहले सड़क से उसका वास्ता होता है।

श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। आमजन के लिए काम करना हमारा सौभाग्य होता है। रतलाम का गोल्ड कॉम्प्लेक्स पूरे शहर को एक नई पहचान देगा। रतलाम मालवा का सबसे बड़ा व्यवसायिक क्षेत्र बनेगा। हम रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम शहर की दशा और दिशा बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमने शहर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया है। ओपन स्पेस और कॉर्नर को सुंदर बनाने के लिए बजट में 5 करोड़ का प्रावधान रखा है। उद्यानों के लिए अलग से बजट बनाया है। शहर को रीजनल पार्क के रूप में 50 बीघे का गार्डन देने का प्लान बनाया गया है । 5 साल पूरे होने पर आपको जिस परिषद को चुना है, उसके लिए पछताना नही होगा। जो विकास करता है, वही विकास यात्राएं निकाल सकता है।

समारोह के आरम्भ में स्वागत भाषण निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने दिया। इस  दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी, धर्मेंद्र व्यास, पप्पू पुरोहित, मनोहर लाल राजू सोनी, प्रकाश बंशीवाल संतोष जोशी अर्पित उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें