Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

वार्ड 27 और 29 की संवरेगी सूरत : 52.70 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन

Raj Kumar Luniya

Fri, Jan 30, 2026

शहर के विकास की कड़ी में नगर निगम द्वारा वार्डों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 29 और 27 में कुल 52.70 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण एवं सीमेन्टीकरण कार्यों का विधिवत् भूमि पूजन किया।

वार्ड 29: 22 लाख से सुधरेगा आवागमन : वार्ड क्रमांक 29 में समता नगर से सिल्वर इन कॉलोनी होते हुए आनंद कॉलोनी तक की सड़क का सीमेन्टीकरण किया जाएगा। 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए महापौर ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा और क्षेत्रीय पार्षद परमानन्द योगी की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने से नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और पूरा क्षेत्र स्वच्छ व सुंदर नजर आएगा।

वार्ड 27: लालजी का बाग और काजीपुरा को मिली सौगात : वहीं, वार्ड क्रमांक 27 में भी विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर ने 30.70 लाख के कार्यों का भूमि पूजन किया। इसमें लालजी का बाग में 14.70 लाख और काजीपुरा में 16 लाख की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण होगा। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती यास्मिन शैरानी के साथ भूमि पूजन करते हुए महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों का कचरा केवल नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें, ताकि शहर को नंबर-1 बनाने में सबका योगदान रहे।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति : भूमि पूजन कार्यक्रमों के दौरान निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, पार्षदगण शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, कमरूद्दीन कचवाय, वहीद शैरानी, पूर्व पार्षद मोहम्मद सलीम मेव, फैय्याज मंसूरी, राजीव रावत, हीना शेख सहित वार्ड संयोजक श्याम मारू, अकरम फारूखी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

निगम_अध्यक्ष

शहर_विधायक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें