Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

दीनदयाल नगर के 2 उद्यान होगें विकसित : महापौर द्वारा किया गया विकास कार्य का भूमि पूजन

Raj Kumar Luniya

Wed, Jun 4, 2025

रतलाम मप्र 4 जून 2025 । वार्ड क्रमांक 20 दीनदयाल नगर ए व डी सेक्टर के उद्यानों को विकसित करने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती संगीता सोनी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीनदयाल नगर ए व डी सेक्टर के उद्यानों को विकसित करने कार्य 15 लाख की लागत से किया जायेगा जिसमें पेवर ब्लॉक, कुर्सी, गेट इत्यादि का कार्य किया जायेगा। उद्यानों को विकसित करना नगर निगम का कार्य है किन्तु इन्हे सहेजना रहवासियों का कार्य है इस हेतु रहवासी उद्यानों को सहेजने हेतु आगे आयें साथ ही पर्यावरण सुधार हेतु इस वर्षा ऋतु में पौधा रोपण अवश्य करें।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद विकास कार्य करवाने के साथ ही उद्यानों को विकसित करने का भी कार्य कर रही है। उद्यानों को हरा-भरा रखना हम सबका दायित्व है इस हेतु नागरिक पुरी जिम्मेदारी से उद्यानों की देखभाल करें।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर के अलावा नरसिंह, यशवंत, अखिलेश, धीरज, भवंरलाल, मूलचन्द, बंशीलाल बैरागी, अशोक चत्तर, गिरिराज सोनी, विशाल, सचिन, प्रहलाद, अनुराधा, रमा, हंसा, प्रवीण शर्मा, नितिन तिवारी, गणपत शर्मा, शिखा सोनी, संजय सोनी, विशाल जैन, संदीप सोनी सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

महापौर_रतलाम

विकास_कार्य

भूमि_पूजन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें