Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: म.प्र प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ भोपाल रतलाम इकाई द्वारा गुलाब चक्कर पर भुख हड़ताल का 6 दिन

admin

Sun, Apr 23, 2023

रतलाम। मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ भोपाल जिला रतलाम इकाई द्वारा भूख हड़ताल कर्ता मायाहरी नंदा, महेश परमार द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2023 से भूख हड़ताल प्रारंभ की गई। जिसमें निजी विद्यालयों की प्रमुख मांगे संगठन द्वारा रखी गई है।

  • 1. सत्र 2021 -  22 की दर ( राशि) 30% की दर से बढ़ा कर दर तय की जाएं। साथ ही सत्र 2021-22 की आर टी ई फीस प्रतिपूर्ति की राशि का भुगतान 20 अप्रैल 2023 तक किया जाएं।
  • 2. सत्र 2022 - 23 की आर टी ई फीस प्रतिपूर्ति की राशि का अग्रिम भुगतान 30 अप्रैल 2023 तक किया जाएं।
  • 3. सत्र 2023 - 24 के लिए वार्षिक कैलेंडर ( जिसमें वर्ष भर के कार्यों की जानकारी हो) सत्र प्रारंभ होने के समय ही घोषित किया जाएं।
  • 4. कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में ज्यादातर विद्यार्थी फेल होते हैं तो उन्हें जनरल प्रमोशन दिया जाए। क्योंकि जब विद्यार्थी ने तीसरी चौथी की नियमित पढ़ाई नहीं हुई तो पांचवीं बोर्ड कैसे देगा। वैसे ही छठी और सातवीं की नियमित पढ़ाई नहीं करी तो आठवीं बोर्ड परीक्षा कैसे देगा।
  • 5. कक्षा पहली से आठवीं में नवीन एवं नवीनीकरण मान्यता के नियमों में शुल्क व एफडी एवं रजिस्टर्ड किराएनामे की अनिवार्यता की बाध्यता को शिथिल किया जाए।
  • 6. सत्र 2015 - 16 से सत्र 2020 - 21 तक जो प्रपोजल नही बने। उनके लिए पुन: लिंक पुनः शुरू की जाये ।
  • 7. मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य शिक्षा सलाहकार समिति में प्रांतीय संगठन से भी सदस्य लिए जाएं।
  • 8. सत्र 2020 - 21 में जो विघार्थियों अपात्र किए गए हैं। उन्हें पुनः जांच कर। भुगतान किया जाएं।


अतः उक्त बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करें। इनका शीघ्र निराकरण कर अनुग्रहित करें। अन्यथा प्रांतीय संगठन को पूरे प्रदेश के जिलों में उग्र आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन भोपाल की रहेगी। आज भूख हड़ताल के छठे दिन संचालकगण द्वारा श्रमदान किया गया भूख हड़ताल स्थल के आसपास की सफाई की गई।

आज के भूख हड़ताल के छठे दिन अशासकीय विघालय परिवार से कटनी से मोहन नागवानी, जुगल मिश्र उपस्थित रहे। शाजापुर की बड़ौदिया तहसील से आलोक दुबे के नेतृत्व में संचालक गण उपस्थित रहे। धार की धर्मपुरी तहसील से भी संचालक गण आये।गौतमपुरा से पवन पांचाल के नेतृत्व में। आलोट से मुबारिक खान के साथ कई संचालक गण उपस्थित रहे। भोपाल से मोनु तोमर, मदरसा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शोएब कुरैशी, प्रदेश अध्यक्ष दीपेश ओझा ,प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी यशवंत सिंह गोयल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेखा दवे, प्रांतीय उपाध्यक्ष रतलाम जिले से वरिष्ठ सुरेश चंद्र चावड़ा, स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा, दिनेश मेहता,विशाल सिंह चावड़ा ,दिनेश जैन, आशीष चंसोरिया ,विनोद कुमार यादव, किमतेश पोरवाल, संजय गुप्ता, मनीष शिंदे,राज दवे, ईश्वर गुर्जर, प्रथम सिंह राठौर ,अमरीश सक्सेना, हरीश शुक्ला, मनोज ओझा,राजपाल सिंह चंद्रावत, कपिल वत्स, मनोज लोढ़ा, सत्येंद्र जोशी ,महिला मोर्चा रतलाम जिला अध्यक्ष टीना कुंवर चंद्रावत ,उपाध्यक्ष दीपिका सिंह राठौर ,राखी यादव, पूर्वी सिंह आदि संचालक गण उपस्थित रहे। साथ ही श्री राम इंटरनेशनल स्कूल ढोढर का स्टाफ भूख हड़ताल स्थल पर उपस्थित रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें